हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में John Cena का शतक पूरा, चैंपियन के तौर पर किया बड़ा कारनामा, SummerSlam में टूटेगा घमंड?

WWE में जॉन सीना अभी अच्छा काम कर रहे हैं और उनके पास अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप है। जॉन ने अब चैंपियन के रूप में बड़ा कारनामा किया है और शतक जड़ दिया है।

विज्ञापन
जॉन सीना का शतक पूरा (Image via WWE.com)

John Cena Completes Milestone: WWE में जॉन सीना अभी बतौर विलेन काम कर रहे हैं। उन्होंने Elimination Chamber 2025 में हील टर्न लिया था और इसके बाद से उनका काम तारीफ के लायक रहा है। जॉन अभी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के साथ नजर आ रहे हैं और उन्होंने बड़ा कारनामा कर दिया है। सीना ने WWE में अपना शतक पूरा कर लिया है।

जॉन सीना ने WWE में शतक किया पूरा

जॉन सीना ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को WrestleMania 41 की नाईट 2 में जीता था। उन्होंने मेन इवेंट में कोडी रोड्स की बादशाहत खत्म की थी और करियर में 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल हुए थे। जॉन ने इसके बाद से बतौर चैंपियन अच्छा काम किया है और कुछ बड़े स्टार्स के खिलाफ टाइटल को रिटेन रखने में सफल हुए हैं। आपको बता दें कि सीना को अब WWE चैंपियन के रूप में 100 दिन पूरे हो गए हैं। उन्होंने अपने टाइटल रन का सेंचुरी पूर्ण करके फैंस को खुश होने का मौका दिया है। हालांकि, उनकी यह खुशी शायद ज्यादा दिन नहीं टिकेगी।

जॉन सीना का SummerSlam 2025 में टूटेगा घमंड?

जॉन सीना और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए SummerSlam 2025 में स्ट्रीट फाइट मैच होने वाला है। रोड्स ने King of the Ring टूर्नामेंट जीता था और इसी वजह से अब उन्हें सीना के खिलाफ लड़ने का चांस मिल रहा है। वो नाईट 2 में आमने-सामने आने वाले हैं। रोड्स के पास शानदार मोमेंटम है और वो जरूर रोड्स की बादशाहत खत्म कर सकते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि कोडी रोड्स का यहां हील टर्न होगा और वो चैंपियनशिप दोबारा हासिल कर लेंगे।

विज्ञापन

जॉन सीना का कुछ महीनों में करियर होगा खत्म

जॉन सीना का अभी रिटायरमेंट टूर चल रहा है। दिसंबर 2025 के साथ उनके करियर का भी समापन हो जाएगा। जॉन ने पहले ही बता दिया था कि वो रिटायरमेंट टूर पर सिर्फ 36 शोज में काम करेंगे। जुलाई 2025 खत्म होने को है और अब सीना के रेसलिंग करियर में कुछ ही महीने रह गए हैं।

ये भी पढ़ें:- 123 किलो की महिला रेसलर ने 5 साल बाद WWE के बड़े शो में की एंट्री, फेमस स्टार की उड़ाई धज्जियां

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola