WWE: 123 किलो की नाया जैक्स पिछले कुछ समय से WWE SmackDown में बढ़िया काम कर रही हैं. कंपनी द्वारा उन्हें पुश भी दिया गया. टिफनी स्ट्रेटन के साथ उनकी राइवलरी शानदार रही. 2025 भी उनके लिए अच्छा ही रहा है. बड़े मैचों का वह हिस्सा रही हैं. नाया ने इस बार एक बड़ा कदम उठाकर चौंका दिया है. NXT के लेटेस्ट एपिसोड में जैक्स ने अचानक एंट्री की. लंबे समय बाद वह डेवलपमेंट ब्रांड में आईं. उन्हें देखकर सभी खुश हो गए थे. जैक्स ने भी किसी को निराश नहीं किया और दुश्मन को खूब मजा चखाया. ऐसा लगता है कि NXT में बहुज जल्द जैक्स का तगड़ा मैच होने वाला है.
WWE NXT में नाया जैक्स ने दिखाया अपना जलवा
नाया जैक्स ने NXT में आकर लीश लीजेंड के ऊपर हमला किया. उन्होंने फॉलन हेनले को जीत दिलाने में मदद की. दरअसल रिंग के बाहर लैश ने NXT विमेंस और TNA नॉकआउट चैंपियन जेसी जेन के हमले को नाकाम करते हुए उन्हें पंप किक से बाहर कर दिया. जैसे ही वह पीछे मुड़ी तो नाया जैक्स ने अचानक आकर उन्हें धक्का दे दिया. नाया ने लैश को रिंग में फेंका. वहां हेनले ने लैश को अपना फिनिशिंग मूव लगाकर जीत दर्ज की. मैच खत्म होने के बाद नाया ने लीश को तगड़ा एलीहिलेटर देकर उनकी हालत खराब कर दी.
WWE NXT में लंबे समय बाद आईं नाया जैक्स
NXT में अंतिम बार नाया जैक्स 3 मार्च, 2021 को दिखी थीं. वहां नाया और शैना बैज़लर ने डकोटा काई और राकेल रॉड्रिगेज को हराकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप रिटेन की थी. करीब 4 बाद नाया का जलवा NXT में देखने को मिला है. जैक्स के लिए पिछले साल का SummerSlam शानदार रहा था. वहां पर उन्होंने बेली को हराकर विमेंस चैंपियनशिप जीती थी. नाया इसके बाद 153 दिन तक चैंपियन रहीं. इस साल की शुरुआत में नाया के ऊपर टिफनी ने मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर टाइटल अपने नाम किया. खैर अब देखना होगा कि नाया NXT रिंग में आगे जाकर क्या कदम उठाएंगी.