SummerSlam 2026 में इस 39 साल के WWE रेसलर का करियर होगा खत्म! फेमस स्टार ने किया बड़ा दावा
WWE समरस्लैम 2026 में गुंथर का मुकाबला निक एल्डिस के साथ होने वाला है. दोनों की राइवलरी तगड़ी रही है. इस मुकाबले से पहले करियर किलर ने एक बड़ा दावा कर दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
Written By: Pankaj Joshi|Updated: Jul 31, 2026 15:03
Edited By : Pankaj Joshi|Updated: Jul 31, 2026 15:03
Share :
WWE स्टार का बयान (Photo: WWE.com)
---विज्ञापन---
Gunther: WWE में पिछले कुछ सालों में गुंथर ने जबरदस्त काम किया है. वो बतौर टॉप हील बढ़िया काम कर रहे हैं. गोल्डबर्ग, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स को वो रिटायर कर चुके हैं. गुंथर कुछ समय पहले ही SmackDown का हिस्सा बने हैं. उन्होंने कोडी रोड्स के साथ अपनी राइवलरी शुरू की थी. हालांकि, तीन लगातार टाइटल मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. खैर गुंथर की नजरें अब समरस्लैम 2026 पर हैं. उन्होंने कह दिया है कि वो एक और स्टार को रिटायर करने वाले हैं.
WWE स्टार गुंथर ने क्या कहा?
गुंथर की राइवलरी मौजूदा समय में निक एल्डिस के साथ चल रही है. एल्डिस के ऊपर वो जानलेवा हमला भी कर चुके हैं. एल्डिस तीन साल बाद इन-रिंग एक्शन में वापसी करने वाले हैं. हाल ही में Complex Graps को करियर किलर ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने कहा कि वो समर की सबसे बड़ी पार्टी में एल्डिस का करियर खत्म कर देंगे. उन्होंने कहा, “एल्डिस के लिए ये बड़ा पल है. उन्हें अनुभव है लेकिन उन्होंने कभी WWE में रेसलिंग नहीं की. इस बार उनके करियर की सबसे बड़ी कठिन परीक्षा होने वाली है क्योंकि वो रिंग में मेरे साथ होंगे. मैं लगातार रेसलिंग कर रहा हूं. मैं अपने करियर के टॉप पर हूं. उनका करियर लगभग खत्म हो चुका है. समरस्लैम में एल्डिस का करियर पूरी तरह खत्म कर दूंगा”.
गुंथर ने पिछले साल दो दिग्गजों को रिटायर किया. उन्होंने गोल्डबर्ग और जॉन सीना के खिलाफ मैच लड़ा. बतौर चैंपियन भी द रिंग जनरल ने तगड़ा काम किया था. इस साल की शुरुआत में गुंथर ने एजे स्टाइल्स को रिटायर किया. उन्हें कंपनी द्वारा लगातार पुश दिया जा रहा है. गुंथर ने खूब मेहनत भी की है. माइक स्किल और बॉडी में हमेशा उन्होंने बेहतर कार्य किया. गुंथर अब एल्डिस को रिटायर कर सकते हैं. उन्होंने इस चीज का दावा भी कर दिया है. आगे जाकर वो ब्लू ब्रांड में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन भी बन सकते हैं.