WWE में Roman Reigns का आया नया दुश्मन, 41 साल का रेसलर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए देगा चुनौती

रोमन रेंस का अगले महीने एक बड़ा मैच रेड ब्रांड के एपिसोड में होने वाला है. वो अपने टाइटल को दांव पर लगाने वाले हैं. उनके विरोधी के नाम का भी खुलासा हो गया है. WWE के रिकॉर्ड किए गए एपिसोड से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है.

Roman Reigns

रोमन रेंस का नया विरोधी आया सामने (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE में 2026 अभी तक रोमन रेंस के लिए शानदार रहा है. बतौर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी वो जबरदस्त काम कर रहे हैं. पूरे साल वो एक्टिव रहने वाले हैं. कंपनी ने इसके बारे में बता दिया हैं. रेंस के पास मौजूदा समय में दुश्मनों की कमी नहीं है. रेंस की राइवलरी एलए नाइट और सोलो सिकोआ से चल रही है. इस बीच रेंस को एक नया विरोधी मिल गया है. साथ ही साथ उनका मुकाबला भी पक्का हो गया है. फैंस को रेंस का फर्स्ट टाइम एवर मैच देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

WWE Raw में हुआ खुलासा

समरस्लैम के बाद AAA प्रमोशन के जनरल मैनेजर रे मिस्टीरियो ने एक बड़ा ऐलान किया था. उन्होंने टूर्नामेंट का आयोजन किया. कहा गया कि जो भी टूर्नामेंट जीतेगा उसका मुकाबला वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए एलए नाइट के साथ 14 सितंबर को होने वाले Raw के एपिसोड में होगा. ये शो मेक्सिको में होने वाला है. खैर WWE द्वारा शोज का आयोजन अब विदेशों में भी कराया जा रहा है. इस वजह से वीकली एपिसोड पहले ही टेप कर लिए जा रहे हैं.

विज्ञापन

आगामी 31 अगस्त को होने वाला रेड ब्रांड का शो पहले ही रिकॉर्ड कर लिया गया है. वहां पर पेंटा और रे फीनिक्स के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ. इस मुकाबले के दौरान रिंगसाइड पर रेंस भी मौजूद थे. पेंटा ने मुकाबला जीत लिया है. अब वो रेंस को टाइटल के लिए चुनौती देंगे. रिकॉर्ड किए गए शो एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया, जिससे पेंटा और फीनिक्स के बीच मैच के नतीजे का खुलासा हुआ.

विज्ञापन

Money in the Bank में भी होगा रोमन का बड़ा मैच

Money in the Bank 2026 का आयोजन 10 अक्टूबर को होने वाला है. इससे पहले कंपनी का कोई प्रीमियम लाइव इवेंट नहीं है. Money in the Bank में भी रेंस अपने टाइटल को दांव पर लगाने वाले हैं. इसका ऐलान कर दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक वहां पर रेंस अपनी चैंपियनशिप को एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड कर सकते हैं. दोनों के राइवलरी चल रही है. सबसे बड़ी बात है कि रेंस लंबे समय से रोमन के पीछे पड़े हुए हैं. उन्होंने रेंस को टाइटल के लिए भी चुनौती पेश कर दी है. आने वाले कुछ हफ्तों में रेंस उनकी चुनौती को स्वीकार कर सकते हैं. इन दोनों के बीच पहले भी मैच हो चुका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ