WWE SmackDown: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट समरस्लैम 2026 है. इसका आयोजन 1 और 2 अगस्त को होगा. कंपनी ने इसके लिए 12 बड़े मुकाबलों का ऐलान किया है. ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस भी वहां पर कम्पीट करेंगे. इससे पहले सभी की नजरें SmackDown के आखिरी एपिसोड पर होंगी. वहां पर दर्शकों को कुछ तोहफे मिल सकते हैं. किसी स्टार की वापसी भी हो सकती है. कंपनी ने शो को शानदार बनाने के लिए पहले से ही बड़ी घोषणाएं कर दी हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा. (Photo: WWE.com)
कोडी रोड्स और सीएम पंक का सैगमेंट

2 / 6
कोडी रोड्स और सीएम पंक के बीच समरस्लैम 2026 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. दोनों का इस हफ्ते SmackDown में सैगमेंट होगा. इस बार पंक और रोड्स के बीच ब्रॉल भी हो सकता है. इनकी राइवलरी अभी तक साधारण ही रही है. इसे थोड़ा मजबूत किया जा सकता है. (Photo: WWE.com)
गुंथर का सैगमेंट

3 / 6
समरस्लैम 2026 में गुंथर का मुकाबला निक एल्डिस के साथ होने वाला है. एल्डिस तीन साल बाद इन-रिंग एक्शन में वापसी करने वाले हैं. गुंथर ने उनका बुरा हाल करने की कसम खाई है. समर की सबसे बड़ी पार्टी से पहले SmackDown में दोनों का आमना-सामना होगा. (Photo: WWE.com)
टैग टीम चैंपियनशिप मैच

4 / 6
आर-ट्रुथ और डेमियन प्रीस्ट अपनी टैग टीम चैंपियनशिप को द वॉर रेडर्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों टीमों के बीच तगड़ा मुकाबला हो सकता है. सबसे बड़ी बात है कि ट्रुथ और प्रीस्ट के टाइटल रन का इस बार अंत हो सकता है. वॉर रेडर्स को समरस्लैम से पहले बड़ी सफलता मिल सकती है. (Photo: WWE.com)(Photo: WWE.com)
लैडर मैच क्वालिफाई

5 / 6
SmackDown के एपिसोड में जूलिया और लैश लीजेंड के बीच मैच होगा. ये मुकाबला वुमेंस चैंपियनशिप लैडर मैच के क्वालिफिकेशन के लिए होगा. जो भी जीतेगा उसे समरस्लैम में बड़ा मैच लड़ने का मौका मिलेगा. अब देखना होगा कि किसकी जीत होती है. (Photo: WWE.com)
जेड कार्गिल मचाएंगी बवाल

6 / 6
जेड कार्गिल ने भी बी-फैब और मीचीन के साथ SmakDown में बवाल मचाया हुआ है. वो शार्लेट फ्लेयर के पीछे पड़ी हुई हैं. इस हफ्ते भी ब्लू ब्रांड में इनके बीच पंगा हो सकता है. समरस्लैम 2026 में भी ये दोनों स्टार्स बड़े मैच का हिस्सा हैं. दोनों की राइवलरी शानदार रही है. (Photo: WWE.com)