57 की उम्र में WWE दिग्गज Batista ने बनाया लोहे जैसा शरीर, नए अवतार ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

WWE में बतिस्ता ने कई सालों तक फैंस का जबरदस्त एक्शन के साथ मनोरंजन किया. अब वो हॉलीवुड के भी बड़े स्टार बन चुके हैं. बतिस्ता लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं. इस बार उन्होंने इंस्टाग्राम पर जबरदस्त बॉडी दिखाई है.

Batista

बतिस्ता ने तगड़ी बॉडी दिखाकर किया हैरान (Image: WWE.com & Instagram/davebautista)

विज्ञापन

Batista: WWE में बतिस्ता किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने कई सालों तक अपने काम से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. इसके बाद वो हॉलीवुड में भी गए. वहां पर भी बतिस्ता ने एक्शन से दिल जीता. वो कई हिट फिल्में दे चुके हैं. बतिस्ता ने अभी भी मेहनत करना नहीं छोड़ा है. फैंस चाहते हैं कि वो एक अंतिम मैच के लिए वापसी करें लेकिन शायद अब ऐसा नहीं होगा. बतिस्ता ने इस बार इंस्टाग्राम पर अपनी जबरदस्त बॉडी दिखाकर सभी को हैरान कर दिया है. 57 साल की उम्र में उन्होंने कई युवा स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है.

WWE दिग्गज बतिस्ता का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

बतिस्ता हॉलीवुड में पूरी तरह से एक्टिव हैं. लगातार वो बड़ा प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. फिल्मों के किरदार को देखते हुए वो हमेशा अपनी बॉडी में भी बदलाव करते रहते हैं. हाल ही में उन्हें लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया. वो अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली गॉड ऑफ वॉर सीरीज में ‘Kratos’ (ताकतवर इंसान) का कैरेक्टर निभाने वाले हैं. ये सीरीज वीडियो गेम पर आधारित है. बतिस्ता ने इसकी तैयारी करना शुरू कर दिया है. वो इस रोल को करने के लिए काफी उत्सुक हैं.

विज्ञापन

बतिस्ता ने इंस्टाग्राम पर अपनी शानदार फिजिक दिखाई. उनकी बॉडी शानदार लग रही है. वो जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं. बतिस्ता की बॉडी को देखकर उनके WWE के दिनों की फैंस को याद आ गई होगी. उनके लोहे जैसे शरीर को देखकर सोशल मीडिया पर जरूर तहलका मच गया होगा. कैप्शन में बतिस्ता ने लिखा, “ट्रेनिंग शुरू किए हुए तीसरा हफ्ता है. लक्ष्य तक पहुंचने में अभी दो महीने और लगने वाले हैं. ये एक बाइक चलाने की तरह है.”

जॉन सीना भी हैं मुरीद

जॉन सीना भी हॉलीवुड में काम करते हैं. वो भी बतिस्ता की राह पर चल पड़े हैं. सीना ने बतिस्ता की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ की है. पिछले साल Complex YouTube Channel को सीना ने अपना इंटरव्यू दिया था. वहां पर उन्होंने बतिस्ता की तारीफ की थी. सीना ने बतिस्ता को महान रेसलर और एक्टर बताया था. सीना ने कहा था, “मुझे नो होल्ड्स बार्ड और द लिव बहुत पसंद है. इस वजह से रॉडी पाइपर और शायद हल्क होगन. मैं बतिस्ता को सम्मान दूंगा. उन्होंने अपने पूरे शरीर को बदल दिया है. उन्होंने जो पहले काम किया है वो भी जबरदस्त है. लेकिन जहां तक रेसलर से एक्टर बनने की बात है तो मेरी नजर में सबसे महान बतिस्ता हैं”.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ