WWE SummerSlam 2026 Brock Lesnar Match: WWE SummerSlam 2026 में ब्रॉक लैसनर की टक्कर ओबा फेमी के साथ होने वाली है. इस बार दोनों के बीच हैल इन ए सैल मैच बुक किया गया है. इसका मतलब साफ है कि मैच में खूब तोड़फोड़ होगी. पूरी दुनिया की नजरें इनके मुकाबले पर टिकी हैं. फेमी कह चुके हैं कि वो लैसनर को तहस-नहस कर देंगे. लैसनर ने भी कहा कि वो फेमी को सबक सिखाएंगे. वैसे फेमी जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. आइए आपको पांच तरीकों के बारे में बताते हैं जिनके जरिए दोनों के मैच का अंत हो सकता है. (Photo: WWE.com)
ब्रॉक लैसनर की जीत

2 / 6
ब्रॉक लैसनर ने अपने करियर में अभी तक दो हैल इन ए सैल मैच लड़े हैं. दोनों में उन्हें जीत मिली है. इस वजह से उनका पलड़ा थोड़ा भारी लग रहा है. लैसनर आगामी मुकाबले में फेमी को हरा भी सकते हैं. वो फेमी के ऊपर क्लीन जीत हासिल कर दबदबा कायम रख सकते हैं. (Photo: WWE.com)
ओबा फेमी की जीत

3 / 6
ओबा फेमी युवा स्टार हैं. उन्हें अभी तक कंपनी ने तगड़ा पुश दिया है. ट्रिपल एच को भी उनसे बहुत उम्मीदे हैं. ब्रॉक लैसनर के ऊपर वो हावी रहे हैं. आगामी मैच को फेमी भी जीत सकते हैं. वो लैसनर की स्ट्रीक को खत्म कर सकते हैं. उन्हें क्लीन जीत के लिए बुक किया जा सकता है. (Photo: WWE.com)
पॉल हेमन का धोखा

4 / 6
पॉल हेमन अब द विज़न के साथ काम नहीं कर रहे हैं. वो फेमी के मैनेजर भी बन सकते हैं. इसकी संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं. समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर को हेमन से धोखा मिल सकता है. वो फेमी से हाथ मिला सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर लैसनर को हार का सामना करना पड़ेगा. (Photo: WWE.com)
फेमी की डॉमिनेटिंग जीत

5 / 6
ओबा फेमी को अभी तक कंपनी ने खतरनाक मॉन्स्टर के रूप में पेश किया है. रेसलमेनिया 42 में किसी ने नहीं सोचा था कि वो पांच मिनट के अंदर ब्रॉक लैसनर को हरा देंगे. कुछ ऐसा ही समरस्लैम में भी देखने को मिल सकता है. लैसनर के ऊपर एक बार फिर तगड़ी जीत फेमी हासिल कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)
पॉल हेमन दिला सकते हैं जीत

6 / 6
ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन की जोड़ी को हमेशा से फैंस का समर्थन मिला है. लैसनर की सफलता के पीछ हेमन का बड़ा हाथ रहा है. इस बार भी ऐसा देखने को मिल सकता है. हेमन अपनी चतुराई के लिए जाने जाते हैं. वो फेमी को किसी जाल में फंसाकर लैसनर को जीत दिला सकते हैं. (Photo: WWE.com)