WWE में गूंजेगी ‘पंजाब के शेर’ की दहाड़! महाबली शेरा ने ट्रिपल एच के एरा में एंट्री के दिए संकेत
WWE में ट्रिपल एच के एरा में बड़े बदलाव हो रहे हैं. कई स्टार्स को मौका दिया जा रहा है. अब एक भारतीय रेसलर ने भी कंपनी में आने की इच्छा जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बड़ा बयान दिया है.
Written By: Pankaj Joshi|Updated: Aug 9, 2026 08:14
Edited By : Pankaj Joshi|Updated: Aug 9, 2026 08:14
Share :
Photo: (X & WWE.com)
---विज्ञापन---
Mahabali Shera: भारतीय रेसलिंग स्टार महाबली शेरा हाल ही में खूब चर्चा में आए थे. उन्होंने एक पूर्व WWE स्टार को चारों खाने चित कर दिया था. शेरा इम्पैक्ट रेसलिंग की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हैं. उन्होंने भारत का नाम रोशन किया है. खैर भारत के दिग्गज रेसलर ने अपने अगले लक्ष्य का खुलासा कर दिया है. उन्होंने कहा है कि वो WWE में आना चाहते हैं. शेरा ट्रिपल एच के एरा में काम कर खुद को और बड़ा स्टार बनाना चाहते हैं. फ्यूचर में उनकी ये इच्छा पूरी भी हो सकती है. भारत में रेसलिंग को बढ़ावा देने के लिए ट्रिपल एच उन्हें कंपनी में ला सकते हैं.
महाबली शेरा का बड़ा बयान
महाबली शेरा का असली नाम अमनप्रीत सिंह है और वो पंजाब से आते हैं. उन्होंने अपनी ताकत और मजबूत इरादों के दम पर एक बड़ी पहचान बनाई है. इम्पैक्ट रेसलिंग में उन्होंने विरोधियों के छक्के छुड़ा दिए थे. हाल ही में उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने जैक स्वैगर के खिलाफ मिली जीत के बारे में बात की. उन्होंने फैंस के लिए सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया. भारत के शेर ने कहा कि उनका काम अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य WWE ज्वाइन करना है.
---विज्ञापन---
महाबली शेरा ने कहा, “मैं अभी भी मैदान में हूं. मैं भूखां हूं और रेसलिंग करना चाहता हूं. अगर कोई मुझे बुक करना चाहता तो सोशल मीडिया पर पर्सनल मैसेज कर सकता है. मेरा लक्ष्य हमेशा से ये ही रहा है कि मैं WWE का हिस्सा बनूं. अगर कोई मुझे सपोर्ट कर सकता है या मुझे सही जगह तक पहुंचने में मदद कर सकता है तो मैं आभारी रहूंगा.”
जैक स्वैगर बहुत बड़े प्रोफेशनल रेसलर हैं. हाल ही में लास वेगास में आयोजित पावर स्लैप 21 में जैक स्वैगर को ऐसा तमाचा मारा कि वो सीधे स्टेज पर गिर गए. शेरा ने स्वैगर कको पहली नॉकआउट हार दी थी. स्वैगर भी इस बात से हैरान रह गए थे. शेरा ने तीसरे राउंड में स्वैगर को चारों खाने चित किया. इसके बाद वो काफी चर्चा में आ गए थे. खैर अब देखना होगा कि फ्यूचर में वो WWE में एंट्री कर पाएंगे या नहीं.
Just watched Amanpreet Singh (Mahabali Shera) knock out former WWE Champion Jack Swagger with a thunderous slap in Power Slap 21 🔥 pic.twitter.com/r4UZU3bcJd