कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे WWE दिग्गज The Great Khali, खुद हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट

भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली के कार एक्सीडेंट के बाद फैंस चिंता में आ गए थे. सभी उनकी हेल्थ के बारे में जानना चाहते थे. अब खली ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने हेल्थ पर बड़ा अपडेट दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

The Great Khali

द ग्रेट खली के फैंस के लिए अच्छी खबर (Photo: WWE.com)

The Great Khali: WWE रिंग में द ग्रेट खली ने शानदार काम किया था. कई सालों से वो रिंग में नज़़र नहीं आए हैं. सोशल मीडिया पर वो अपने मजेदार वीडियो के कारण चर्चा में रहते हैं. खैर शनिवार को हरियाणा के पानीपत में एक टोल प्लाजा के पास खली की SUV किसी दूसरी गाड़ी से टकरा गई थी. खबर आने के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई थी. इंडिया टूडे ने सबसे पहले इसके बारे में जानकारी प्रदान की थी. खैर अच्छी बात ये है कि खली को ज्यादा इंजरी का सामना नहीं करना पड़ा. वो एकदम ठीक हैं. इंस्टाग्राम पर दिग्गज ने खुद अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी.

विज्ञापन

द ग्रेट खली ने दिया हेल्थ अपडेट

द ग्रेट खली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर फैंस को अपनी तबीयत के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा, “नमस्कार दोस्तों मैं द ग्रेट खली हूं. कल मेरी कार का एक्सीडेंट हो गया था. इसके बाद बहुत लोगों के मेरे पास मैसेज और कॉल आए. सभी पूछ रहे हैं कि क्या मैं ठीक हूं. दोस्तों मैं बिल्कुल ठीक हूं. आप लोगों का आशीर्वाद और भगवान की कृपा है. सबकुछ ठीक है. कार की हल्की से टक्कर हुई थी. मैं ये चीज किसी को ज्यादा बताना नहीं चाहता था और छोटी बात को बड़ा नहीं बनाना चाहता था. ये खबर सोशल मीडिया और नेशनल मीडिया पर फैल गई. मैं बिल्कुल सुरक्षित और स्वस्थ हूं. मैं आप सभी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं.”

विज्ञापन

खली को मिला था बड़ा सम्मान

द ग्रेट खली ने 2006 से 2014 तक WWE में बढ़िया काम किया था. उनकी अंडरटेकर, जॉन सीना, बिग शो, केन और रे मिस्टीरियो जैसे दिग्गजों के साथ राइवलरी रही. खली ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी अपने नाम किया. विंस मैकमैहन ने उन्हें समय-समय पर तगड़ा पुश दिया. 2014 के बाद वो कंपनी में बहुत कम बार नज़र आए. एक बार 2017 में उन्होंने जिंदर महल की मदद के लिए रिंग में एंट्री की थी. 2021 में WWE ने खली को बहुत बड़ा सम्मान दिया था. उन्हें हॉल ऑफ फेम से नवाजा गया. इतना बड़ा अवॉर्ड पाकर खली भावुक हो गए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ