हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'Triple H से Brock Lesnar बहुत नफरत करते हैं', द बीस्ट के WWE रिटायरमेंट पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिंग में रख दिए. उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया. अब एक पूर्व WWE राइटर ने लैसनर के रिटायरमेंट पर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
ब्रॉक लैसनर को लेकर बयान

Brock Lesnar: हाल ही में WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर ने अपने दस्ताने और जूते उतारकर रिटायरमेंट ले लिया. लैसनर को लेकर अब कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. कई लोगों का मानना है कि वो दोबारा वापसी करेंगे. कुछ ये भी कह रहे हैं कि उनके और ट्रिपल एच के बीच संबंध बढ़िया नहीं चल रहे हैं. रेसलिंग वर्ल्ड में लैसनर का संन्यास लेना चर्चा के विषय में है. लैसनर ने पॉल हेमन को भी गले लगाया. अब WWE के पूर्व राइटर और दिग्गज विंस रूसो ने चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने लैसनर और द गेम के रिलेशन पर चर्चा की.

WWE दिग्गज विंस रूसो ने क्या कहा?

विंस रूसो ने अपने यूट्यूब चैनल पर ब्रॉक लैसनर के रिटायरमेंट और तनाव को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि लैसनर द्वारा रेसलमेनिया 42 में किया गया एक्शन ट्रिपल एच की जानकारी के बिना हुई हो सकती है. उन्होंने कहा, “मैं सुना है कि ट्रिपल एच से ब्रॉक लैसनर बहुत नफरत करते हैं. मैं समझ सकता हूं क्योंकि ट्रिपल एच ने खुद को ऐसी स्थिति में डाल दिया है कि लोग उनसे नफरत करने लगे हैं. उन्होंने खुद को सभी चीजों में आगे रखा है. उन्होंने अपने टैलेंट से पहले खुद को रखा है. रेसलिंग में ऐसा करना हमेशा गलत माना जाता है. अगर लैसनर ने ट्रिपल एच की जानकारी के बिना रिटायरमेंट लिया है तो वो उनका बिल्कुल सम्मान नहीं करते हैं. लैसनर के मन में द गेम के लिए नफरत भरी हुई है”.

ये भी पढ़ें: WWE का WrestleMania 42 के बाद अगला बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट कब और कहां होगा? जानिए पूरी डिटेल

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर को मिली हार

WrestleMania 42 नाइट-2 की शुरुआत में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी का साथ हुआ था. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. फेमी ने लैसनर को पांच मिनट के अंदर हराकर पूरी दुनिया को चौंका दिया. हार के बाद लैसनर काफी निराश दिखे. उन्होंने अपना इन-रिंग गियर रिंग के बीच में रख दिया. लैसनर ने फैंस का अभिवादन भी किया. उन्होंने जब पॉल हेमन को गले लगाया, तो सभी भावुक हो गए.

ये भी पढ़ें: WWE ने Backlash 2026 के लिए ब्लॉकबस्टर मैचों का किया ऐलान, 4 स्टार्स रिंग में तबाही मचाने को हुए तैयार!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola