WWE का WrestleMania 42 के बाद अगला बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट कब और कहां होगा? जानिए पूरी डिटेल

WWE WrestleMania 42 बहुत जबरदस्त रहा. फैंस को वहां पर तगड़े मुकाबले देखने को मिले. अब कंपनी आगे बढ़ चुकी हैं. वीकली एपिसोड भी शानदार हो रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि अब कंपनी का कौन सा अगला इवेंट होगा.

WWE
1 / 6
WWE Backlash 2026

WWE WrestleMania 42 ने फैंस का दिल जीत लिया. वहां पर 13 बड़े मुकाबले देखने को मिले. नाइट-1 में 7 और नाइट-2 में 6 मैच हुए. सभी मैचों में तगड़ा एक्शन हुआ. नए चैंपियन भी मिले. शो के बाद दो Raw और एक SmackDown का एपिसोड भी हो चुका है. कंपनी अब धीरे-धीरे नई स्टोरीलाइन्स के साथ आगे बढ़ रही है. NXT के कुछ स्टार्स ने मेन रोस्टर में भी कदम रख लिया है. आइए आपको बताते हैं कि WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट कब और कहां होगा.

विज्ञापन

WWE का अगला इवेंट कौन सा होगा?

WWE का अगला इवेंट कौन सा होगा?2 / 6

WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Backlash 2026 होगा. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. इसमें Raw और SmackDown ब्रांड के रेसलर्स हिस्सा लेंगे. Backlash का इस बार 21वां संस्करण होने वाला है. Backlash को अक्सर WrestleMania से ही जोड़ा जाता है. इससे ही कहानियां आगे बढ़ती हैं.

विज्ञापन

Backlash 2026 का आयोजन कब और कहां होगा?

Backlash 2026 का आयोजन कब और कहां होगा?3 / 6

Backlash 2026 को लेकर कंपनी तैयार है. इसका आयोजन 9 मई 2026 को फ्लोरिडा के टेम्पा में बेंचमार्क इंटरनेशनल एरीना में होगा. इस एरीना में करीब 20 हजार लोग आ जाते हैं. टेम्पा के WWE फैंस को इस बार खतरनाक एक्शन देखने को मिलेगा.

रोमन रेंस भी होंगे शो का हिस्सा?

रोमन रेंस भी होंगे शो का हिस्सा?4 / 6

Backlash 2026 को लेकर फैंस रोमन रेंस की वजह से भी उत्साहित हैं. रोमन इस शो में अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है. फाटू के पास पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका होगा.

विज्ञापन

रोमन रेंस कब बने चैंपियन?

रोमन रेंस कब बने चैंपियन?5 / 6

हाल ही में हुए रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड की थी. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. रेंस ने अंत में पंक को दो स्पीयर लगाकर हरा दिया. पंक मुकाबले में थक चुके थे और इसका फायदा ही रोमन ने उठाया.

Backlash 2026 में होंगे और भी मुकाबले

Backlash 2026 में होंगे और भी मुकाबले6 / 6

Backlash 2026 का मैच कार्ड धीरे-धीरे तैयार किया जा रहा है. रोमन रेंस के मैच की घोषणा हो चुकी है. इसके अलावा सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच भी सिंगल मैच होगा. दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. ओस्का और इयो स्काई के बीच भी टक्कर देखने को मिलेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन