Drew McIntyre: WWE स्टार ड्रू मैकइंटायर का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. रेसलमेनिया 42 में हार के बाद से वो टीवी पर नज़र नहीं आए हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर अपने एक्शन से वो छाए हुए हैं. IPL 2026 के दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट वैभव सूर्यवंशी का खूब समर्थन किया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर किए थे. अब मैकइंटायर का FIFA World Cup 2026 के ऊपर प्यार उमड़ा है. उन्होंने बता दिया है कि वो किस टीम को सपोर्ट कर रहे हैं. वैसे मैकइंटायर फुटबॉल के लंबे समय से फैन रहे हैं.
WWE के पूर्व चैंपियन ने पोस्ट की तस्वीर
IPL 2026 में इस बार वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से खूब कहर ढाया. ड्रू मैकइंटायर भी उनके फैन हो गए. मैकइंटायर जिम में सूर्यवंशी की टी-शर्ट पहनकर वर्कआउट करते हुए नज़र आए. बाद में उन्होंने सूर्यवंशी की तारीफ भी की. मैकइंटायर ने कहा, “वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में वो कमाल कर रहे हैं, जो शायद ही कोई सोच सकता है”. आजकल पूरी दुनिया में FIFA World Cup 2026 की धूम मची हुई है. फैंस अपनी-अपनी पसंदीदा टीमों को चीयर कर रहे हैं. मैकइंटायर सोशल मीडिया पर स्कॉटलैंड टीम की जर्सी की तस्वीर पोस्ट की है. साथ ही साथ उन्होंने स्कॉटलैंड का झंडा भी कैप्शन में डाल हुआ है. इसके जरिए उन्होंने बता दिया कि वो स्कॉटलैंड का समर्थन कर रहे हैं. वैसे मैकइंटायर स्कॉटिश रेसलर ही हैं. वो अपनी कंट्री को ही हमेशा चीयर करते हैं.
ये भी पढ़ें: WWE ने जारी की 5 सबसे खतरनाक रेसलर्स की लिस्ट, जानिए किस नंबर पर हैं Brock Lesnar?
रेसलमेनिया 42 में मिली थी हार
इस साल अप्रैल में हुआ रेसलमेनिया 42 ड्रू मैकइंटायर के लिए सही नहीं रहा. वहां पर मैकइंटायर का मुकाबला जेकब फाटू के साथ हुआ. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. अंत में मैकइंटायर को हार का सामना करना पड़ा था. साल की शुरुआत में मैकइंटायर ने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी. हालांकि, बाद में वो कोडी से ही हार गए थे. रेसलमेनिया 42 के बाद मैकइंटायर WWE टीवी से गायब चल रहे हैं. अब देखना होगा कि उनकी कब वापसी होती है.
ये भी पढ़ें: WWE Night of Champions 2026 से पहले Raw के एपिसोड में क्या-क्या होगा? फैंस को मिल सकते हैं 4 नए चैंपियन
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines