WWE ने जारी की 5 सबसे खतरनाक रेसलर्स की लिस्ट, जानिए किस नंबर पर हैं Brock Lesnar?

WWE रोस्टर में इस समय टैलेंट की बिल्कुल भी कमी नहीं है. Raw और SmackDown में कुछ खूंखार रेसलर्स हैं, जिन्हें देखकर सभी की हालत खराब होती है. इनका सामना करना हर किसी के लिए मुश्किल होता है. WWE ने अब खतरनाक स्टार्स की लिस्ट भी जारी कर दी है.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Most Dangerous Names: WWE मॉन्स्टर किरदार वाले रेसलर्स को फैंस खूब पसंद करते हैं. कंपनी इनका बिल्डअप भी सही अंदाज में करती है. रिंग में इनके खौफ से हर कोई डरता है. इनका सामना करना भी हर किसी के बस की बात नहीं होती है. ट्रिपल एच के एरा में तो इन्हें शानदार अंदाज में पुश मिल रहा है. खैर सभी के दिमाग में एक ही सवाल होगा कि मौजूदा समय में कंपनी के सबसे खतरनाक रेसलर्स कौन हैं. WWE ने अब इसकी लिस्ट जारी कर दी है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जेकब फाटू

जेकब फाटू2 / 6

लिस्ट में सबसे टॉप पर रोमन रेंस के भाई जेकब फाटू हैं, जो हाल ही में नई ब्लडलाइन का हिस्सा हैं. 2024 में फाटू ने WWE मेन रोस्टर में कदम रखा था. इसके बाद से उनके खूंखार अंदाज ने सभी का  दिल जीत लिया. रिंग में उन्होंने अपने विरोधियों का बुरा हाल किया है. उनका किरदार सबसे अलग है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी

ओबा फेमी3 / 6

दूसरे नंबर पर ओबा फेमी हैं. फेमी ने कुछ महीने पहले ही मेन रोस्टर में कदम रखा है. उन्होंने अपना दबदबा बनाया हुआ है. उन्हें देखकर हर किसी को डर लगता है. वो रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज को पांच मिनट के अंदर हरा चुके हैं. इससे पता चलता है कि वो कितने खतरनाक रेसलर हैं. (Photo: WWE.com)

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर 4 / 6

ब्रॉन ब्रेकर को देखकर भी हर किसी की हालत खराब होती है. उनकी रफ्तार के आगे कोई नहीं टिक पाता है. अपने स्पीयर से उन्होंने दिग्गजों को धराशाई कर दिया है. वो भी खूंखार रेसलर की लिस्ट में हैं. उनका विलेन किरदार सभी को पसंद आ रहा है. वो फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर5 / 6

वैसे तो ब्रॉक लैसनर का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए था. पिछले कुछ सालों में युवा स्टार्स ने उन्हें पीछे कर दिया है. वो चौथे नंबर पर हैं. लैसनर की ताकत के आगे हर कोई हार मान लेता है. आज भी वो रिंग में एक साथ चार-पांच रेसलर्स को ढेर करने में सक्षम हैं. (Photo: WWE.com)

गुंथर

गुंथर6 / 6

गुंथर के लिए पिछले कुछ साल WWE में शानदार रहे हैं. वो तीन दिग्गजों को रिटायर कर चुके हैं. मौजूदा समय में टॉप हील स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. उनका सामने भी हर कोई नहीं टिक पाता है. गुंथर अपने विरोधियों को टैपआउट कराने के लिए जाने जाते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन