WWE Night of Champions 2026 से पहले Raw के एपिसोड में क्या-क्या होगा? फैंस को मिल सकते हैं 4 नए चैंपियन
इस हफ्ते WWE Raw के एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा. टॉप स्टार्स फैंस का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. जानिए कौन से मुकाबले रेड ब्रांड में इस बार होंगे.

WWE Raw: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Night of Champions 2026 है. इसका आयोजन सऊदी अरब में होगा. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. बड़े मुकाबले बुक किए गए हैं. इससे पहले Raw के अंतिम एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. कंपनी ने शो को लेकर पहले से ही कुछ ऐलान कर दिए हैं. बड़े चैंपियनशिप मुकाबले भी वहां पर होने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते रेड ब्रांड में क्या-क्या होगा.
सैथ रॉलिंस का सैगमेंट
2 / 7नाइट ऑफ चैंपियंस में सैथ रॉलिंस का मुकाबला ब्रॉन ब्रेकर के साथ होने वाला है. दोनों के बीच स्टील केज मैच बुक किया गया है. इनके बीच तीसरा मुकाबला होगा. इससे पहले रेड ब्रांड के एपिसोड में रॉलिंस अपनी बात रखेंगी. उनका सैगमेंट फैंस को देखने को मिलेगा. (Photo: WWE.com)
चैड गेबल का सैगमेंट
3 / 7Raw के एपिसोड में चैड गेबल का सैगमेंट भी होगा. पिछले हफ्ते उन्होंने रुसेव के खिलाफ मैच लड़ा था. वो अपने विचार साझा करना चाहते हैं. उन्होंने इसके लिए एडम पीयर्स से अनुमति मांगी है. अब देखना होगा कि गेबल का अगला कदम क्या होगा. (Photo: WWE.com)
ओबा फेमी और लिव मॉर्गन का सैगमेंट
4 / 7नाइट ऑफ चैंपियंस में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में ओबा फेमी का सामना जे उसो के साथ होगा. फेमी का रेड ब्रांड में सैगमेंट होगा. वो जे को लेकर अपने विचार रखेंगे. साथ ही साथ ब्रॉक लैसनर को भी धमकी दे सकते हैं. इसके अलावा लिव मॉर्गन और इयो स्काई का सैगमेंट भी होगा. इन दोनों का मुकाबाल क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में होगा. (Photo: WWE.com)
सिंगल मैच
5 / 7ड्रेगन ली का मुकाबला ईथन पेज के साथ होगा. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. स्टार्स की दखलअंदाजी भी हो सकती है. रुसेव, पेंटा, रे मिस्टीरियो और चैड गेबल आ सकते हैं. रुसेव और पेज ने साथ में मिलकर अभी तक बढ़िया काम किया है. (Photo: WWE.com)
वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच
6 / 7ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन ब्रेकर वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप को स्ट्रीट प्राफिट्स के मोंटेज फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इस मैच में भी तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. फोर्ड और डॉकिंस इस बार नए चैंपियन बन सकते हैं. दोनों को पुश दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)
वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच
7 / 7ब्री बैला और पेज अपनी वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को बेली और लायरा वैल्किरिया के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं. फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं. बेली और लायरा को इस बार पुश दिया जा सकता है. दोनों नए चैंपियंस बन सकते हैं. (Photo: WWE.com)


















