Roman Reigns: WWE Money in the Bank 2026 का आयोजन 10 अक्टूबर को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. इवेंट में मेंस और वुमेंस लैडर मैच भी होगा. शो में सबसे बड़ा मैच रोमन रेंस का होगा. वो अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच तगड़े मैच की उम्मीद जताई जा रही है. नाइट दावा कर चुके हैं कि रेंस के टाइटल रन का अंत करेंगे. दिग्गज डॉल्फ जिगलर ने भी अब बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि रेंस के टाइटल रन का अंत नाइट कर सकते हैं. उन्होंने नाइट की जीत की भविष्यवाणी कर दी है.
डॉल्फ जिगलर ने दिया बड़ा बयान
Sportskeeda Wrestling को को हाल ही में जिगलर ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने कहा कि रेंस को हराकर नाइट नए चैंपियन बन सकते हैं. जिगलर ने कहा, “हम लंबे समय से बात कर रहे हैं. हम पूछ रहे है कि क्या अब नाइट को मौका देने का समय आ गया है? मैं इस स्थिति से गुजरा हुआ हूं. मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था. डेनियल ब्रायन के साथ भी ऐसा हुआ था. अब मैं चाहता हूं कि नाइट को आगे बढ़ाया जाए. वो रोमन रेंस को हराएं. नाइट के लिए ये यादगार पल हो सकता है. इससे रोमन को बिल्कुल भी नुकसान नहीं होगा. रोमन किसी को बड़ा स्टार बना सकते हैं.”
ये भी पढ़ें: WWE Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 10 रेसलर्स का नाम हुआ तय
रोमन का टाइटल रन रहा है शानदार
रोमन रेंस ने इस साल की शुरुआत में सऊदी अरब में रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद रेसलमेनिया में सीएम पंक को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. वहां पर रेंस ने धमाकेदार जीत हासिल कर टाइटल अपने नाम किया. इसके बाद से अभी तक उनका टाइटल रन शानदार रहा है. वो जेकब फाटू को दो बार हरा चुके हैं. इसके अलावा समरस्लैम में उन्होंने सैथ रॉलिंस को हराकर द शील्ड का अध्याय खत्म किया. हाल ही में रेड ब्रांड में उन्होंने पेंटा को मात दी. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अगले साल रेसलमेनिया में ओबा फेमी का रेंस के साथ मैच हो सकता है. वहां पर रेंस के टाइटल रन का अंत फेमी कर सकते हैं. इस बात की बहुत संभावनाएं जताई जा रही हैं. ऐसा लगता है कि कंपनी ने रेंस के लिए तगड़ा प्लान बनाया है. देखना होगा कि रेंस मनी इन द बैंक में टाइटल रिटेन कर पाएंगे या नहीं.
ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स: Roman Reigns के कट्टर दुश्मन की लैडर मैच में एंट्री, दिग्गज की शर्मनाक हार
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
12 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines