Clash in Italy 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Clash in Italy 2026 होने वाला है. 31 मई को फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. वहां पर कंपनी ने बड़े मैच बुक किए हैं. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज एक्शन में नज़र आएंगे. इन्हें लेकर सभी उत्साहित हैं. खैर मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन ने रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के होने वाले मैचों के नतीजे को लेकर भविष्यवाणी की है. कोडी के अनुसार दोनों स्टार्स को बड़ा झटका लगने वाला है. कोडी भी Clash in Italy में अपने टाइटल को गुंथर के खिलाफ दांव पर लगाएंगे.
क्या रोमन रेंस की होगी जीत?
ESPN’s Get Up को हाल ही में रोमन रेंस ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे Clash in Italy 2026 होने वाले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच के नतीजे को लेकर सवाल पूछा गया. कोडी ने कहा, “ये एक ट्राइबल कॉम्बैट मैच है. एक तरह से कहा जाए तो स्ट्रीट फाइट मैच. मुझे लगता है कि जेकब फाटू मुकाबला जीत जाएंगे. फाटू इस बार रोमन रेंस को हरा देंगे. ये सभी के लिए बहुत बड़ी बात होगी”. कोडी ने साफ कर दिया है कि Clash in Italy 2026 में फाटू नए चैंपियन बनने वाले हैं. देखना होगा कि उनकी भविष्यवाणी सही होगी या नहीं.
ये भी पढ़ें: 2026 में अब तक फिसड्डी साबित हुए ये 5 WWE स्टार्स, खराब बुकिंग ने डुबोई लुटिया!
ब्रॉक लैसनर को लग सकता है झटका
Clash in Italy 2026 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच भी रीमैच होने वाला है. फेमी ने रेसलमेनिया 42 में लैसनर को पांच मिनट के अंदर हरा दिया था. कोडी रोड्स ने ESPN UNSPORTSMANLIKE को भी अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे लैसनर और फेमी की राइवलरी को लेकर सवाल पूछा गया. साथ ही साथ Clash in Italy के संभावित विजेता का नाम भी पूछा गया. उन्होंने कहा, “अगर आपने रेसलमेनिया देखा है, तो ओबा फेमी उन्हें फिर से हराने वाले हैं”. कोडी ने कह दिया है कि लैसनर को लगातार दूसरी बार फेमी के खिलाफ हार मिलने वाली है.
ये भी पढ़ें: Brock Lesnar 7 सेकेंड के अंदर Oba Femi को हराकर WWE में रचेंगे इतिहास! बदले की आग में दिखेगा असली रौद्र रूप
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
12 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines