Brock Lesnar 7 सेकेंड के अंदर Oba Femi को हराकर WWE में रचेंगे इतिहास! बदले की आग में दिखेगा असली रौद्र रूप

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर का रीमैच ओबा फेमी के साथ होने वाला है. इसे लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. लैसनर इस बार सभी को चौंका सकते हैं. वो फेमी को सात सेकेंंड के अंदर धराशाई कर सकते हैं. आइए आपको इसके पीछे के कुछ कारण बताते हैं.

WWE
1 / 6
Clash in Italy 2026

Brock Lesnar Match: 31 मई को WWE Clash in Italy होने वाला है. वहां पर ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच रीमैच होगा. फेमी ने पिछले महीने रेसलमेनिया में लैसनर को पांच मिनट के अंदर हरा दिया था. इस बात को लैसनर कभी नहीं भूल पाएंगे. उन्होंने बदले की आग में ही रिटायरमेंट से वापसी की है. आप जानते हैं कि लैसनर अपने गुस्से और खूंखार रूप के लि जाने जाते हैं. इसी के चलते उन्होंने बड़े कारनामे भी किए हैं. लैसनर इस बास फेमी को सबक सिखाने के लिए सात सेकेंड के अंदर जीत हासिल कर अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ भी सकते हैं. उन्होंने पहले ये काम आसानी से किए हैं.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर ने कोफी किंग्सटन को किया धराशाई

ब्रॉक लैसनर ने कोफी किंग्सटन को किया धराशाई2 / 6

कोफी किंग्सटन ने रेसलमेनिया में WWE चैंपियनशिप जीती थी. उनके टाइटल रन का अंत बहुत ही बुरे अंदाज में हुआ. 4 अक्टूबर, 2019 को उन्होंने ब्रॉक लैसनर के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया. लैसनर ने उन्हें एक एफ-5 लगाया और टाइटल अपने नाम कर लिया. लैसनर ने सात सेकेंड में कोफी को हराकर सभी को चौंका दिया. अब आप सोच सकते हैं कि कोफी जैसे दिग्गज को लैसनर इतने कम समय में हरा सकते हैं, तो ओबा फेमी तो उनके सामने कुछ भी नहीं हैं.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस को भी दे चुके हैं मात

सैथ रॉलिंस को भी दे चुके हैं मात3 / 6

आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन सैथ रॉलिंस को ब्रॉक लैसनर 17 सेकेंड में हरा चुके हैं. Extreme Rules 2019 में लैसनर ने रॉलिंस के ऊपर मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया था. लैसनर ने रॉलिंस को कम समय में धूल चटाकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी.

रिकोशे के ऊपर हासिल की जीत

रिकोशे के ऊपर हासिल की जीत4 / 6

2020 के Super ShowDown में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला रिकोशे के साथ हुआ था. फैंस ने उम्मीद लगाई थी कि दोनों के बीच मैच तगड़ा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लैसनर ने रिकोशे को 1 मिनट 34 सेकेंड में ही हराकर सभी को चौंका दिया. मौजूदा समय में रिकोशे AEW में काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

बिग शो का कर चुके हैं काम-तमाम

बिग शो का कर चुके हैं काम-तमाम5 / 6

बिग शो जैसे भारी-भरकम रेसलर को हराना पाना हर किसी के बस की बात नहीं है. ब्रॉक लैसनर उनकी भी हालत खराब कर चुके हैं. 2014 के Royal Rumble में दोनों के बीच सिंगल्स मैच हुआ था. लैसनर ने वहां पर बिग शो को 2 मिनट 2 सेकेंड में पटखनी देकर खलबली मचा दी दी.

ओबा फेमी का रहना होगा सतर्क

ओबा फेमी का रहना होगा सतर्क6 / 6

ओबा फेमी को इस बार ब्रॉक लैसनर से सावधान रहना होगा. लैसनर गुस्से में किसी के बारे में नहीं सोचते हैं. उन्होंने हाल ही में फेमी को लगातार चार एफ-5 लगाए हैं. फेमी WWE Clash in Italy 2026 में धराशाई हो सकते हैं. लैसनर अपने अनुभव के जरिए फेमी को बुरी तरह तोड़ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन