अधर में लटकी CM Punk की WWE में वापसी, Raw से पहले फैंस के लिए आई बुरी खबर

WWE Raw के आगामी एपिसोड में सीएम पंक की वापसी की खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि, उनकी एंट्री पक्की नहीं लग रही है. एक रिपोर्ट में पंक लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. आइए आपको बताते हैं.

WWE

WWE स्टार को लेकर खबर (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

CM Punk: WWE स्टार सीएम पंक वापसी को लेकर लगातार अटकलें और अफवाहें सामने आ रही हैं. रेसलमेनिया के बाद Raw के एपिसोड में वो अंतिम बार नज़र आए थे. इसके बाद से वो गायब चल रहे हैं. अब समरस्लैम 2026 के आयोजन में भी एक महीने से कम का समय बचा हुआ है. उनकी वापसी अधर में लटकी हुई है. Raw का आगामी एपिसोड शिकागो में होने वाला है, जो पंक का होमटाउन है. अब वहां पर भी शायद पंक की एंट्री नहीं होने वाली है. रिपोर्ट में उन्हें लेकर बुरी खबर सामने आई है.

WWE दिग्गज सीएम पंक की वापसी को लेकर अपडेट

सीएम पंक रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रोमन रेंस के खिलाफ हार गए थे. इसके बाद Raw के एपिसोड में कोडी रोड्स के साथ उनका सैगमेंट हुआ था. वहां पर कंपनी ने दोनों के बीच फ्यूचर में मैच के संकेत दिए थे. Wrestling Observer ने अब पंक को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि पंक को आने वाले Raw के लिए एडवर्टाइज नहीं किया गया है. मैल्टजर ने कहा कि शो शिकागो में है तो वो आ भी सकते हैं. इसका मतलब ये है कि पंक की वापसी अभी भी क्लियर नहीं है. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि पंक अब SmackDown का हिस्सा बन सकते हैं. मैल्टजर ने साफ कर दिया है कि कोई भी चीज पंक को लेकर पक्की नहीं है.

विज्ञापन

क्या समरस्लैम 2026 में होगा बड़ा मैच?

हाल ही में कोडी रोड्स अपनी चैंपियनशिप को सैमी ज़ेन के खिलाफ हार गए थे. Raw के आने वाले एपिसोड दोनों के बीच रीमैच होने वाला है. कहा जा रहा है कि कोडी अपने टाइटल को दोबारा हासिल कर लेंगे. वहां पर सीएम पंक भी आ सकते हैं. इसके बाद समरस्लैम में कोडी और पंक के बीच चैंपियनशिप मैच बुक किया जा सकता है. वैसे इन दोनों के बीच मैच हर कोई देखना चाहता है. देखना होगा कि कंपनी का क्या प्लान है.

ये भी पढ़ें: Triple H के एरा में Brock Lesnar समेत 8 मौजूदा WWE स्टार्स जो हैं फ्री एजेंट, 28 साल के उभरते रेसलर का नाम भी शामिल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ