Triple H के एरा में Brock Lesnar समेत 8 मौजूदा WWE स्टार्स जो हैं फ्री एजेंट, 28 साल के उभरते रेसलर का नाम भी शामिल

WWE का रोस्टर बहुत बड़ा है. सौ से ज्यादा रेसलर्स कंपनी में काम करते हैं. लगभग सभी स्टार्स का ब्रांड तय है. हालांकि, कुछ ऐसे भी हैं जिनका ब्रांड तय नहीं किया गया है. ये बतौर फ्री एजेंट काम करते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 9
(Photo: WWE.com)

WWE Stars Free Agents: WWE में तीन ब्रांड Raw, SmackDown और NXT हैं. Raw और SmackDown को मेन रोस्टर कहा जाता है, जहां पर बड़े स्टार्स एक्शन दिखाते हैं. WWE का रोस्टर बहुत बड़ा है. हर किसी रेसलर का ब्रांड निश्चित होता है. समय के हिसाब से इसमें अदला-बदली भी की जाती है. जिस स्टार को जो ब्रांड मिलता है उसमें ही परफॉर्म करना पड़ता है. मौजूदा समय में कुछ ऐसे भी रेसलर्स हैं जिनका ब्रांड तय नहीं किया गया है. ये फ्री एजेंट हैं. इन सभी स्टार्स को फ्रीडम है कि वो किसी भी ब्रांड में जा सकते हैं. आइए आपको ऐसे 8 सुपरस्टार्स के बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर 2 / 9

ब्रॉक लैसनर कई सालों से बतौर पार्ट-टाइमर ही WWE में काम कर रहे हैं. वो बड़े इवेंट्स में ही आते हैं. लगातार लैसनर टीवी पर उपस्थित नहीं रहते हैं. लैसनर का ब्रांड भी तय नहीं है. वो फ्री एजेंट हैं. उनका ब्रांड राइवलरी के अनुसार बदलता रहता है. वो Raw और SmackDown दोनों जगह परफॉर्म कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

पेज

पेज3 / 9

वुमेंस स्टार पेज ने रेसलमेनिया 42 में वापसी की थी. उन्होंने वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की. इसके बाद से वो दोनों ब्रांड में परफॉर्म कर रही हैं. उन्हें फ्री एजेंट के रूप में रखा हुआ है. वो कभी भी किसी ब्रांड में दस्तक दे सकती हैं. वैसे पेज के दोनों ब्रांड में रहने से कंपनी को फायदा मिल रहा है. (Photo: WWE.com)

ओबा फेमी

ओबा फेमी4 / 9

28 साल के ओबा फेमी ने कुछ महीने पहले ही मेन रोस्टर में एंट्री की है. उनका ब्रांड भी अभी तय नहीं है. वो फ्री एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं. फेमी जरूरत के हिसाब से Raw और SmackDown दोनों जगह एंट्री करते हैं. इसका एक कारण है कि वो फ्यूचर स्टार हैं और कंपनी उन्हें खतरनाक मॉन्स्टर बनाना चाहती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओमोस

ओमोस5 / 9

ओमोस लंबे समय से WWE टीवी पर नहीं आए हैं. वो AAA प्रमोशन में काम कर रहे हैं. कंपनी ने उन्हें भी फ्री एजेंट की लिस्ट में रखा है. आगे जाकर वो Raw और SmackDown दोनों जगह पर परफॉर्म कर सकते हैं. वैसे ट्रिपल एच के एरा में ओमोस की बुकिंग अच्छी नहीं रही है. (Photo: WWE.com)

एजे ली

एजे ली6 / 9

एजे ली ने पिछले साल सितंबर में WWE में वापसी की थी. इस साल रेसलमेनिया 42 में वो बैकी लिंच के खिलाफ वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हार गई थीं. इसके बाद से अभी तक वो WWE टीवी पर नहीं दिखी हैं. एजे भी फ्री एजेंट हैं. आगे जाकर वो दोनों ब्रांड में परफॉर्म कर सकती हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्री बैला

ब्री बैला7 / 9

ब्री बैला इस साल एक्टिव रही हैं. रेसलमेनिया 42 में पेज के साथ मिलकर उन्होंने वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की थी. बैला भी दोनों ब्रांड में परफॉर्म कर रही हैं. वो फ्री एजेंट की लिस्ट में हैं. वैसे बैला का ये WWE रन ज्यादा लंबा नहीं चलने वाला है. (Photo: WWE.com)

डैनहाउजेन

डैनहाउजेन8 / 9

डैनहाउजेन ने अपने एविल कैरेक्टर से अभी तक सभी का दिल जीता है. वो भी दोनों ब्रांड में परफॉर्म कर रहे हैं. उनके कैरेक्टर की वजह से क्रिएटिव टीम को भी फायदा हो रहा है. कंपनी ने डैनहाउजेन को भी फ्री एजेंट के तौर पर रखा है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

निकी बैला

निकी बैला9 / 9

निकी बैला ने पिछले साल अच्छा प्रदर्शन किया था. इस साल भी एक्टिव रही हैं. हालांकि, रेसलमेनिया 42 के टाइम पर इंजरी ने उनका मामला थोड़ा खराब कर दिया. निकी भी फ्री एजेंट हैं. वापसी के बाद वो दोनों ब्रांड में काम कर सकती हैं. कंपनी ने उन्हें आजादी दी हुई है. (Photo: WWE.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन