हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Brock Lesnar ने रिटायरमेंट के नाम पर फैंस को दिया 'धोखा', WWE की एक गलती ने खोल दी पोल

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतार कर रिटायरमेंट के संकेत दिए. रेसलिंग वर्ल्ड में उनकी बहुत चर्चा हो रही है. हालांकि, WWE ने अपनी एक बड़ी गलती से लैसनर की पोल खोल दी है.

विज्ञापन
ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी खबर

Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 में इस साल एक बड़ी चीज देखने को मिली थी. दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने हार के बाद अपने दस्ताने और जूते उतारकर रिंग में रख दिए. उन्होंने पॉल हेमन को गले लगाया और फिर फैंस का अभिवादन किया. लैसनर ने संकेत दिए कि उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है. लैसनर इसके बाद से चर्चा में चल रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि लैसनर रिटायर नहीं हुए हैं और वो बहुत जल्द वापसी करेंगे. वैसे कोई नहीं चाहता कि लैसनर अभी रिटायर हो जाएं. खैर अब WWE ने अपनी एक गलती से बता दिया है कि ब्रॉक ने संन्यास नहीं लिया है.

क्या ब्रॉक लैसनर ने रिटायरमेंट नहीं लिया है?

WWE.com के पेज पर अलग-अलग सेक्शन बने हुए हैं. रोस्टर में एक्टिव रेसलर्स को मौजूदा सुपरस्टार्स के पेज पर रखा जाता है. अन्य लोगों को हटा दिया जाता है. पिछले साल गोल्डबर्ग और जॉन सीना ने रिटायरमेंट लिया. इस साल एजे स्टाइल्स ने संन्यास लिया. कंपनी ने इन तीनों को तुरंत ही मौजूदा सुपरस्टार्स के पेज से हटा दिया था. WWE ने ये काम ब्रॉक लैसनर के साथ नहीं किया है. WrestleMania 42 को खत्म हुए करीब तीन हफ्ते हो गए हैं, लेकिन लैसनर मौजूदा सुपरस्टार्स के पेज पर बने हुए हैं. इससे पता चलता है कि लैसनर ने अभी संन्यास नहीं लिया है. WWE ने गलती से इस चीज का खुलासा कर दिया है.

ये भी पढ़ें: WWE Backlash 2026 में होने वाले 5 बड़े मैचों के संभावित नतीजे लीक, Roman Reigns तोड़ेंगे फेमस स्टार का सपना!

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर की हुई हार

WWE WrestleMania 42 नाइट-2 की शुरुआत में ब्रॉक लैसनर का मैच ओबा फेमी के साथ हुआ था. दोनों के बीच पांच मिनट से भी कम समय का मैच चला. फेमी ने अपनी ताकत दिखाई और लैसनर के एफ-5 को काउंटर किया. फेमी ने लैसनर को अपना फिनिशिंग मूव लगाकर पिन करते हुए शानदार जीत दर्ज की. उन्हें कंपनी ने बड़ा पुश दिया. लैसनर को हराकर फेमी ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की.

ये भी पढ़ें: WrestleMania 42 के बाद WWE से निकाले गए 8 स्टार्स जो AEW में कर सकते हैं एंट्री

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola