WrestleMania 42 के बाद WWE से निकाले गए 8 स्टार्स जो AEW में कर सकते हैं एंट्री

WrestleMania 42 के कुछ दिन बाद WWE ने अचानक 20 से ज्यादा रेसलर्स को बाहर का रास्ता दिखाया, जिसमें मेन रोस्टर के स्टार्स भी शामिल थे. इनमें से कुछ अब बहुत जल्द AEW में कदम रख सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 7
AEW में कौन करेगा एंट्री?

WWE Releases After WrestleMania 42: हाल ही में WWE WrestleMania 42 का सफल समापन हुआ. फैंस को दो दिन में कुल 13 मुकाबले देखने को मिले. नए चैंपियन भी सामने आए. खैर इसके कुछ दिन बाद अचानक WWE ने 20 से ज्यादा रेसलर्स को निकाल कर सभी को चौंका दिया. मेन रोस्टर से भी कुछ बड़े नामों को बाहर किया गया. वैसे हमेशा WrestleMania के बाद स्टार्स को निकाला जाता है. यहां हम आठ स्टार्स की बात करेंगे जो अब AEW में जा सकते हैं.

विज्ञापन

एलिस्टर ब्लैक और जेलिना वेगा

एलिस्टर ब्लैक और जेलिना वेगा2 / 7

एलिस्टर ब्लैक ने पिछले साल अप्रैल में ही WWE में वापसी की थी. कुछ महीने पहले से ब्लैक अपनी पत्नी जेलिना वेगा के साथ काम कर रहे थे. दोनों को रिलीज  कर दिया गया. इनका जाना किसी को समझ नहीं आया. अब ब्लैक और वेगा AEW में जाकर धमाल मचा सकते हैं.

विज्ञापन

कायरी सेन

कायरी सेन3 / 7

कायरी सेन को निकाल कर WWE ने काफी बवाल मचा दिया है. उनकी वापसी के चैंट्स लग रहे हैं. कायरी मौजूदा समय में ओस्का के साथ मिलकर बढ़िया काम कर रही थीं. कायरी के ऊपर AEW के मालिक टोनी खान की नजरें होंगी. सेन बहुत जल्द AEW में कदम रख सकती हैं.

अंकल हाउडी

अंकल हाउडी 4 / 7

अंकल हाउडी के किरदार में बो डैलस काम कर रहे थे. उन्होंने वायट सिक्स ग्रुप को लीड किया. कंपनी ने पूरे ग्रुप को ही रिलीज कर दिया है. डैलस अपने खास कैरेक्टर के लिए जाने जाते हैं. वो भी AEW में जा सकते हैं. उन्हें वहां से अच्छा ऑफर मिल सकता है.

विज्ञापन

सैंटोस इस्कोबार

सैंटोस इस्कोबार5 / 7

सैंटोस इस्कोबार के AEW में जाने की खबरें कुछ महीने पहले खूब उठी थीं. अब तो उन्हें WWE ने रिलीज कर दिया है. वो AEW में बहुत जल्द दिख सकते हैं. उनके पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है. AEW द्वारा उन्हें तगड़ा पुश दिया जा सकता है. हो सकता है कि उनका करियर संवर जाए.

अपोलो क्रूज

अपोलो क्रूज6 / 7

WWE में अपोलो क्रूज अपनी ताकत दिखा चुके हैं. उन्होंने कुछ चैंपियनशिप भी जीती है. क्रूज को भी WWE ने रिलीज कर सभी को चौंका दिया है. क्रूज के पास बहुत अनुभव है. वो भी AEW में जा सकते हैं. वहां उन्हें तगड़ा पैसा भी मिल सकता है.

विज्ञापन

मोटर सिटी मशीन गन्स

मोटर सिटी मशीन गन्स7 / 7

मोटर सिटी मशीन गन्स के एलेक्स शैली और क्रिस सैबिन ने टैग टीम डिवीजन में जबरदस्त काम किया था. इन दोनों को भी WWE ने रिलीज कर सभी को चौंका दिया. शैली और सैबिन साथ में बहुत अच्छा कार्य करते हैं. इन्हें भी AEW से ऑफर आ सकते हैं. दोनों टोनी खाने से हाथ मिला सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन