AJ Lee ने WWE चैंपियन को थप्पड़ मारकर अपने पति का लिया बदला, फैंस ने खड़े होकर बजाई तालियां

WWE Wrestlepalooza 2025 में फैंस को तगड़ा मिक्सड टैग टीम मैच देखने को मिलने वाला है. इससे पहले Raw के अंतिम एपिसोड में एजे ली ने खूब बवाल मचाया. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

raw (2)

WWE Raw

विज्ञापन

AJ Lee: WWE Wrestlepalooza 2025 का आयोजन 20 सितंबर को होने वाला है. फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. इससे पहले Raw के अंतिम एपिसोड का भी अंत हो गया है. वहां पर सीएम पंक, एजे ली, सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच का सैगमेंट हुआ. इनके बीच में Wrestlepalooza में मिक्सड टैग टीम मैच होने वाला है. वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस को इस बार बड़ा झटका लगा है. एजे ने हजारों लोगों के सामने उन्हें जबरदस्त थप्पड़ लगाकर सभी को हैरान कर दिया.

WWE Raw में एजे ली ने लिया बदला

Raw में हुए सीएम पंक, एजे ली, सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच के सैगमेंट में काफी मजा आया. रॉलिंस और बैकी ने पंक और ली का मजाक बनाया. वहीं ली ने भी इनका मुंहतोड़ जवाब दिया. पिछले कुछ हफ्तों में बैकी ने कई थप्पड़ पंक को मारे हैं. इस बार ली ने इसका बदला लिया. एजे ली को फैंस ने खूब चीयर किया. उन्होंने खुद को महान बताया. बैकी उनकी बातों का जवाब दे रही थीं लेकिन उनके ऊपर दबदबा बना रहा.

विज्ञापन

सैगमेंट में एजे ली ने चैंपियन सैथ रॉलिंस को थप्पड़ लगा दिया. रॉलिंस का रिएक्शन उस समय देखने लायक था. बैकी लिंच को भी यह देखकर गुस्सा आ गया था. रॉलिंस ने बैकी से इसका जवाब देने के लिए कहा लेकिन वह वहां से चली गईं. रॉलिंस ने इसके बाद पंक के फेस पर मारा. पंक ने रॉलिंस का रिंगसाइड में पीछा किया. मौके का फायदा उठाकर बैकी ने रिंग में आकर ली को मैन हैंडल स्लैम लगा दिया.

WWE Wrestlepalooza 2025 में किसकी होगी जीत?

कंपनी ने सैथ रॉलिंस और सीएम पंक की राइवलरी को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया है. बैकी लिंच और एजे ली भी इसमें शामिल हो गई हैं. WWE Wrestlepalooza 2025 में होने वाला मिक्सड टैग टीम मैच जबरदस्त होगा. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मुकाबले का नतीजा विवादास्पद भी हो सकता है. रॉलिंस और बैकी चीटिंग भी कर सकते हैं. दोनों के पास अभी चैंपियनशिप भी हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो शायद कंपनी इन्हें हार के लिए बुक नहीं करेगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ