WWE Raw में धमाकेदार वापसी के बाद AJ Lee की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, फैंस को दिया खास संदेश

WWE Raw के हालिया एपिसोड में एजे ली ने धमाकेदार वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया. उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए थे. अब सोशल मीडिया पर एजे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

WWE - 2025-11-21T065052.841

एजे ली

विज्ञापन

AJ Lee: WWE Raw का एपिसोड मेडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ और यह यादगार बन गया. ट्रिपल एच इस शो के लिए खूब वाहवाही लूट रहे हैं. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने मेन इवेंट में वापसी की. WWE दिग्गज एजे ली ने भी वापस आकर फैंस को सरप्राइज दिया. इतना ही नहीं उनकी वजह से बैकी लिंच का विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रन भी खत्म हो गया. ली को रिंग में देखकर फैंस भी खुश हो गए थे. खैर अब एजे की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है.

WWE दिग्गज एजे ली ने क्या कहा?

Raw में बैकी लिंच ने विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैक्सिकन डुप्री के खिलाफ डिफेंड की थी. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. मुकाबले में बैकी ने चीटिंग की कोशिश की लेकिन एजे ली ने वापसी कर ली. इस वजह से लिंच का ध्यान भटक गया. डुप्री ने इसका फायदा उठाया. उन्होंने लिंच को क्रॉस बॉडी लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल कर ली.

विज्ञापन

एजे ली ने इंस्टाग्राम पर Raw में अपनी वापसी को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा,”मेडिसन स्क्वायर गार्डन, न्यूयॉर्क. आप बहुत खूबसूरत थे. नई शर्ट पर इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया. इसके लॉन्च और महान साशा कोल्बी से प्रेरित इसे मैं दान करूंगी. इन्हें जरूर देखें और हो सके तो अपना प्यार दिखाएं”.

क्या विमेंस वॉरगेम्स मैच का हिस्सा बनेंगी एजे ली?

Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. वहां पर होने वाले विमेंस वॉरगेम्स मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. इस मुकाबले में बेबीफेस टीम का हिस्सा एजे ली भी बन सकती हैं. Raw के एपिसोड में बैकस्टेज रिया रिप्ली उन्हें अपना साथ बात करने के लिए ले गईं. Raw के अगले हफ्ते के एपिसोड में उन्हें लेकर चीजें क्लियर हो जाएंगी. अगर बेबीफेस टीम में एजे शामिल होंगे तो फिर जाहिर सी बात है कि हील स्टार्स के साथ बैकी लिंच नज़र आएंगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ