Triple H ने WWE Survivor Series में होने वाले मेंस WarGames मैच का किया ऑफिशियल ऐलान, Roman Reigns-Brock Lesnar मचाएंगे बवाल

WWE Survivor Series 2025 में होने वाले मेंस वॉरगेम्स मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. ट्रिपल एच ने इसे लेकर अब बड़ी जानकारी फैंस को दे दी है. आइए आपको बताते हैं.

WWE - 2025-11-21T062548.342

WWE

Men’s WarGames Match: WWE Survivor Series 2025 के आयोजन में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. 29 नवंबर को फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. मेंस और विमेंस वॉरगेम्स मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. इन मैचों का बिल्डअप अभी तक शानदार अंदाज में किया गया है. Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने वापसी की. खैर ट्रिपल एच ने मेंस वॉरगेम्स मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. अब डबल केज में होने वाले इस मुकाबले को लेकर सभी चीजें क्लियर हो गई हैं.

विज्ञापन

WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने जारी किया पोस्टर

मेंस वॉरगेम्स मैच में कोडी रोड्स की टीम का मुकाबला द विज़न ग्रुप के साथ होगा. रोड्स की टीम में उनके अलावा सीएम पंक, रोमन रेंस, जे उसो और जिमी हैं. वहीं विज़न में ब्रॉक लैसनर, ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर, लोगन पॉल और ड्रू मैकइंटायर हैं. रोमन और लैसनर ने इस हफ्ते वापसी की. रेंस ने द बीस्ट को सुपरमैन पंच के जरिए धराशाई कर दिया. इस दौरान ही सभी को समझ आ गया था कि यह दोनों वॉरगेम्स मैच का हिस्सा होंगे.

विज्ञापन

ट्रिपल एच ने पोस्टर जारी करते हुए मेंस वॉरगेम्स मैच का ऐलान कर दिया है. हालांकि, ग्राफिक्स में कुछ बदलाव किए गए हैं. बेबीफेस टीम के सेंटर में कोडी रोड्स को डाल दिया है, जबकि टीम को अभी तक सीएम पंक ने लीड किया. इसका मतलब साफ है मेंस वॉरगेम्स मैच में बेबीफेस टीम के कप्तान रोड्स होंगे. वहीं विज़न ग्रुप को ब्रॉक लैसनर लीड करेंगे. उनकी तस्वीर बीच में लगाई गई है.

ये भी पढ़ें:-6 फुट 4 इंच का रेसलर होगा WWE में John Cena का अंतिम विरोधी! हुई बहुत बड़ी भविष्यवाणी

विज्ञापन

WWE Raw के मेन इवेंट में क्या हुआ था?

Raw का लेटेस्ट एपिसोड मेडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ था. मेन इवेंट में द विज़न ग्रुप ने एंट्री की. इसके बाद सीएम पंक, द उसोज़ और कोडी रोड्स आए. इनके बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ. रिंग के अंदर लोगन पॉल को पंक GTS मूव लगाने वाले थे लेकिन ब्रॉक लैसनर ने अचानक एंट्री कर ली. लैसनर ने पंक की सुपलेक्स से हालत खराब कर दी. द बीस्ट ने कोडी रोड्स को भी सुपलेक्स से धराशाई किया. लैसनर ज्यादा देर तक इस चीज की खुशी नहीं मना पाए क्योंकि रोमन रेंस ने वापसी कर उन्हें सुपरमैन पंच लगाया. अंत में रेंस ने ब्रॉन्सन रीड को सुपरमैन पंच और स्पीयर दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ