3 WWE स्टार्स जिनके टाइटल रन का अंत Clash in Italy 2026 में हो सकता है, क्या इटली में मिलेगा नया वर्ल्ड चैंपियन?

WWE Clash in Italy 2026 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. फैंस को जबरदस्त मैच देखने को मिलने वाले हैं. शो में कुछ स्टार्स के टाइटल रन का अंत भी इस बार हो सकता है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE Clash in Italy 2026

विज्ञापन

Clash in Italy 2026: WWE फैंस अब Clash in Italy 2026 का इंतजार कर रहे हैं. इटली में 31 मई को फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने पांच बड़े मुकाबले शो के लिए रखे हैं. सभी मैच काफी खतरनाक हैं. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज शो में परफॉर्म करने के लिए तैयार हैं. ट्रिपल एच कह चुके हैं कि इटली में इस बार WWE इतिहास रचेगा. शो में चैंपियनशिप मैच भी होने वाले हैं. टाइटल में भी बदलाव की उम्मीद की जा रही है. यहां हम तीन स्टार्स की बात करेंगे जिनके टाइटल रन का अंत Clash in Italy 2026 में हो सकता है.

बैकी लिंच

बैकी लिंच ने पिछले महीने रेसलमेनिया 42 में एजे ली को हराकर वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप दोबारा अपने नाम की थी. Clash in Italy 2026 में उनका सामना सोल रुका के साथ होने वाला है. रुका ने हाल ही में Raw में एंट्री की है. उन्हें कंपनी बड़ा पुश देने की तैयारी में लगी हुई है. इस बार बैकी के टाइटल रन का अंत हो सकता है. सोल को नया चैंपियन बनाया जा सकता है. वैसे NXT में बतौर चैंपियन रुका ने अपना दम दिखाया था. इस वजह से भी ट्रिपल एच उनके ऊपर भरोसा जता सकते हैं.

विज्ञापन

कोडी रोड्स

Clash in Italy 2026 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को गुंथर के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों के बीच तगड़ी राइवलरी चल रही है. कोडी के टाइटल रन का इस बार अंत हो सकता है. कंपनी गुंथर को एक बार फिर बड़ा पुश दे सकती है. गुंथर टॉप विलेन के रूप में काम कर रहे हैं. बतौर चैंपियन वो और बढ़िया काम कर सकते हैं. इस वजह से उनकी दुश्मनी कोडी के साथ तय की गई है. कोडी को बड़ा झटका करियर किलर दे सकते हैं.

रोमन रेंस

Clash in Italy 2026 में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच भी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच रखा गया है. दोनों के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा. हाल ही में हुए बैकलैश इवेंट में रेंस ने फाटू को हराकर टाइटल रिटेन किया था. Clash in Italy 2026 में रेंस को हराकर फाटू नए चैंपियन बन सकते हैं. फाटू अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं. उन्हें ट्रिपल एच द्वारा बड़ा पुश दिया जा सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ