Jacob Fatu हुए बाहर, तो इन 5 WWE स्टार्स से Roman Reigns की Clash in Italy 2026 में हो सकती है भिड़ंत

WWE Clash in Italy 2026 में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है. हालांकि, इस मैच से फाटू बाहर भी हो सकते हैं. आपको बताते हैं कि अगर फाटू बाहर हुए तो उनकी जगह कौन ले सकता है.

WWE
1 / 6
कौन लेगा जेकब फाटू की जगह?

WWE Clash in Italy 2026: WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट Clash in Italy 2026 पर सभी की नजरें टिकी हैं. 31 मई को इसका आयोजन होना है. वहां पर रोमन रेंस ट्राइबल कॉम्बैट मैच में अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करेंगे. एक बुरी खबर ये है कि फाटू लिवरपूल में हुए लाइव इवेंट में चोटिल हो गए हैं. कहा जा रहा है कि वो मुकाबले से बाहर भी हो सकते हैं. यहां हम आपको बताएंगे कि अगर फाटू मैच से बाहर हुए तो फिर कौन से पांच स्टार्स रोमन से टक्कर ले सकते हैं.

विज्ञापन

जे उसो

जे उसो2 / 6

मौजूदा समय में रोमन रेंस के साथ जे उसो और जिमी उसो काम कर रहे हैं. दोनों ने जेकब फाटू पर भी हमला किया है. जे और जिमी आने वाले समय में रोमन को धोखा भी दे सकते हैं. इस तरह की खबरें सामने आई हैं. अगर जेकब फाटू बाहर होते हैं, तो कंपनी जे को मौका दे सकती है. रोमन के साथ उनकी टक्कर हो सकती है.

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर3 / 6

रेसलमेनिया 42 के बाद से ड्रू मैकइंटायर अभी तक WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. हो सकता है कि अब उनकी वापसी हो जाए. जेकब फाटू के बाहर होने पर वो रोमन रेंस को टक्कर दे सकते हैं. आप जानते हैं कि दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं. इनकी राइवलरी जबरदस्त रही है.

सीएम पंक

सीएम पंक4 / 6

रेसलमेनिया 42 में सीएम पंंक को हराकर रोमन रेंस ने ही वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद Raw के एपिसोड में पंक आए थे. तब से वो भी टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. जेकब फाटू के बाहर होने पर रोमन रेंस से टक्कर लेने के लिए पंक आ सकते हैं. वो रीमैच की मांग कर सकते हैं.

विज्ञापन

सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ5 / 6

सोलो सिकोआ और रोमन रेंस की राइवलरी भी रह चुकी है. पिछले साल की शुरुआत में रेंस ने सिकोआ को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हराया था. जेकब फाटू के बाहर होने से उनकी जगह अब सिकोआ भी ले सकते हैं. रेंस के साथ उनकी टक्कर हो सकती है.

द रॉक

द रॉक6 / 6

द रॉक के आने की संभावना भी अब बढ़ गई है. Clash in Italy 2026 से अगर जेकब फाटू बाहर होते हैं तो उनकी जगह लेने के लिए रॉक भी एंट्री कर सकते हैं. रॉक पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर के बाद से अभी तक टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन