---विज्ञापन---

WWE angle-right

WWE SummerSlam 2026 में 6 बड़े मैचों के संभावित विजेताओं के नाम लीक! Brock Lesnar के फैंस को लगा झटका

WWE SummerSlam 2026 के आयोजन में अब कुछ ही घंटे बचे हुए हैं. फैंस को बड़े मैच देखने को मिलेगे. कुछ मैचों के संभावित नतीजे सामने आ गए हैं. एक रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ी जानकारी दी गई है. आइए आपको बताते हैं.

---विज्ञापन---

SummerSlam 2026: WWE SummerSlam 2026 के लिए कंपनी न 12 मुकाबले बुक किए हैं. फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. चैंपियनशिप मुकाबले भी शामिल हैं. हमेशा की तरह इस बार भी नए चैंपियन मिल सकते हैं. कुछ टाइटल में बदलाव होना पक्का है. रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इसे शो का सबसे तगड़ा मैच माना जा रहा है. खैर बड़ी बात ये है कि SummerSlam 2026 के लिए क्रिएटिव टीम के पंसदीदा रेसलर्स का नाम सामने गया है. छह बड़े मैचों का नतीजा लीक हो गया है.

WWE SummerSlam 2026 में किसे मिलेगी जीत?

SummerSlam 2026 में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं. एक रिपोर्ट में उन रेसलर्स का नाम दिया गया है जिनके मैच जीतने की संभावना बहुत ज्यादा है. Fightful Select के Wrestlevotes Radio ने कुछ सूत्रों से बात की है, वहां से संभावित विजेताओं के नाम का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक सीएम पंक अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ रिटेन करेंगे. रोमन रेंस भी जीत के लिए फेवरेट माने जा रहे हैं. वो रॉलिंस के टाइटल रिटेन कर सकते हैं. गुंथर भी निक एल्डिस को हराते हुए दिख रहे हैं. पेंटा अपनी आईसी चैंपियनशिप को चैड गेबल के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इस मुकाबले में गेबल जीत के लिए फेवरेट हैं. ब्रॉक लैसनर को भी झटका लग सकता है. ओबा फेमी सभी के फेवरेट हैं. वहीं ट्रिक विलियम्स अपनी यूएस चैंपियनशिप को बैरन कॉर्बिन के खिलाफ रिटेन करेंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: SummerSlam 2026 में इस 39 साल के WWE रेसलर का करियर होगा खत्म! फेमस स्टार ने किया बड़ा दावा

लिव मॉर्गन को भी लग सकता है झटका

लिव मॉर्गन अपनी वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को इयो स्काई के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं. स्काई ने क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतकर टाइटल मैच हासिल किया था. दोनों की राइवलरी शानदार चल रही है. मॉर्गन का टाइटल रन बेकार रहा है. उन्हें बतौर चैंपियन 100 दिन से ज्यादा हो गए हैं. एक बार भी उन्होंने अभी इसे डिफेंड नहीं किया है. ऐसा लगता है कि समरस्लैम में उनके टाइटल रन का अंत हो जाएगा. कंपनी एक बार फिर स्काई के ऊपर भरोसा जता सकती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 6 WWE स्टार्स जिन्हें SummerSlam 2026 में मिल सकता है धोखा, Brock Lesnar के लिए खतरे की घंटी

First published on: Jul 31, 2026 04:41 PM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola