Roman Reigns की जीत के साथ WWE में द शील्ड का अध्याय हुआ खत्म, करोड़ों फैंस की आंखों में आए आंसू!

WWE SummerSlam 2026 नाइट-2 खत्म हो गया है. फैंस को वहां पर बडे़ मुकाबले देखने को मिले. रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच भी मैच हुआ. दोनों ने द शील्ड के चैप्टर को भी बंद कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि इनके मैच में क्या-क्या हुआ.

WWE

WWE SummerSlam 2026 (Photo: WWE.com)

SummerSlam: WWE SummerSlam 2026 का सफल समापन हो गया है. नाइट-1 और नाइट-2 में फैंस को बड़े मुकाबले देखन को मिले. कुल 12 मुकाबले दो दिन में हुए. सभी में तगड़ा एक्शन दिखा. केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन ने वापसी की. खैर नाइट-2 के मेन इवेंट में रोमन रेंस ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच शानदार मैच हुआ और अंत में रेंस ने टाइटल रिटेन किया. रेंस की जीत के साथ अब WWE में द शील्ड ग्रुप का अध्याय भी खत्म हो गया है. रॉलिंस और रेंस ने इस बात का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

WWE SummerSlam 2026 में हुआ तगड़ा मैच

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की राइवलरी तगड़ी रही. दोनों 2012 से काम कर रहे हैं. द शील्ड ग्रुप का दोनों हिस्सा रहे. इनके साथ डीन एंब्रोज भी थे, जो अब AEW में काम कर रहे हैं. रॉलिंस और रेंस का टकराव WWE में लगातार होता रहा है. हमेशा शील्ड की बात ही आती है. इस बार इनके बीच बहुत कुछ दांव पर था. रेंस ने कहा था कि वो SummerSlam 2026 में शील्ड के चैप्टर को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे. रॉलिंस भी इसके लिए तैयार थे. उन्होंने वादा किया था कि वो रेंस को हराकर उनका घमंड तोड़ेंगे.

विज्ञापन

रोमन और रॉलिंस ने फैंस को क्लासिक मुकाबला दिया. दोनों ने सारी हदें पार कीं. एक-दूसरे पर खूब मूव लगाए. कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था. रिंग के बाहर भी मैच गया. रोमन ने गलती से रेफरी को स्पीयर लगा दिया. उस समय रॉलिंस रिंग में चेयर लेकर आए गए. रेंस ने पलटवार किया और खुद चेयर हाथ में थाम ली. हालांकि, रेंस ने चेयर फेंक दी. उन्होंने रॉलिंस ने कहा कि हमें इससे आगे बढ़कर लड़ना चाहिए. अंत में रेंस ने रॉलिंस को लगातार तीन खतरनाक स्पीयर लगाए और पिन करते हुए टाइटल रिटेन किया.

विज्ञापन

WWE में खत्म हुआ द शील्ड का अध्याय

मैच के बाद रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस रिंग में थे. रेंस ने सबसे पहले उठकर द शील्ड का आइकॉनिक पोज दिया. रॉलिंस शील्ड के मास्क के साथ वहां पर आए. उन्होंने भी रेंस के साथ पोज दिया. इस तरह दोनों ने बता दिया कि द शील्ड का आखिरी अध्याय अब खत्म हो गया है. दोनों स्टार्स ने मैच के दौरान मूव के जरिए डीन एंब्रोज को ट्रिब्यूट भी दिया. अब शील्ड का जलवा कभी नहीं देखने को मिलेगा क्योंकि रेंस और रॉलिंस ने इसे हमेशा के लिए बंद कर दिया है. इसी के साथ इनकी राइवलरी का अंत भी कर दिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ