Raw Returns: WWE Survivor Series 2025 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. लिव मॉर्गन ने वहां पर धमाकेदार वापसी की. उनकी वजह से जॉन सीना को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में हार मिली. खैर अब सभी की नजरें आगामी Raw के एपिसोड पर टिकी हैं. कंपनी ने इसे खास बनाने के लिए पहले ही कुछ ऐलान कर दिए थे. ट्रिपल एच ने कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज जरूर प्लान किया होगा. इस आर्टिकल में हम तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो इस हफ्ते Raw में धमाकेदार वापसी कर तबाही मचा सकते हैं.
ऑस्टिन थ्योरी
ऑस्टिन थ्योरी भी वापसी की राह पर हैं. इंजरी के कारण लंबे समय से वह इन-रिंग एक्शन में नहीं हैं. Survivor Series 2025 में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में एक ब्लैक हुड पहले शख्स ने सीएम पंक पर हमला किया था. कई लोगों का मानना है कि वह ऑस्टिन थ्योरी हो सकते हैं. अभी तक इसका खुलासा नहीं किया गया है. थ्योरी रेड ब्रांड में आकर कह सकते हैं कि उन्होंने ही पंक पर अटैक किया था. इसके बाद थ्योरी द विज़न ग्रुप में शामिल होकर सभी को चौंका सकते हैं.
चैड गेबल जून, 2025 में इंजरी के कारण एक्शन से बाहर हो गए थे. उनकी भी आगामी Raw के एपिसोड में बड़ी वापसी हो सकती है. गेबल रेड ब्रांड में अपने पूरे फैक्शन (जूलियस क्रीड, ब्रूट्स क्रीड और आईवी नाइल) को वापस ला सकते हैं. गेबल की वजह से इन्हें भी टीवी से दूरी बनानी पड़ी थी. एल ग्रांडे अमेरिकानो ने अपने कैरेक्टर को अभी तक बखूबी निभाया है. उनके साथ रेयो अमेरिकानो और ब्रावो अमेरिकानो भी आ गए हैं. गेबल अपने साथियों के साथ आकर इन्हें टक्कर दे सकते हैं. इनकी राइवलरी फैंस को भी जरूर पसंद आएगी.
केविन ओवेंस
केविन ओवेंस भी कुछ हफ्तों से अपनी वापसी टीज कर रहे हैं. रेसलमेनिया 41 से पहले SmackDown के एपिसोड में ओवेंस ने अपनी गर्दन की सर्जरी का खुलासा किया था. मेगा इवेंट में उनका मैच रैंडी ऑर्टन के साथ होने वाला था. WWE ने ओवेंस के बाहर होने की वजह से मुकाबला रद्द कर दिया था. खैर अब ओवेंस एक नई ऊर्जा और किरदार के साथ Raw के आने वाले एपिसोड में वापसी कर सकते हैं. रेड ब्रांड में केविन के लिए शानदार कहानियों के साथ-साथ कुछ ड्रीम मैच भी हैं.

---विज्ञापन---