3 स्टार्स जिन्होंने WWE Survivor Series 2025 में CM Punk के ऊपर रहस्यमयी हमला किया हो सकता है

WWE Survivor Series 2025 में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में किसी ने अचानक आकर सीएम पंक पर हमला कर दिया था. अभी तक उस शख्स का नाम सामने नहीं आया है. कुछ स्टार्स हैं जो इस काम को अंजाम दे सकते हैं.

WWE - 2025-12-01T104218.644

सीएम पंक

CM Punk: WWE Survivor Series 2025 में एक ऐसी घटना हुई जो रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा का विषय बन गई. मेंस वॉरगेम्स मैच के अंत में सीएम पंक के ऊपर एक ब्लैक हुड पहने शख्स ने हमला कर दिया. उसने पंक को पहले किक मारी और फिर स्टॉम्प लगा दिया. इस वजह से ब्रॉन ब्रेकर ने पंक को पिन करते हुए जीत दर्ज की. फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह रहस्यमयी हमलावर कौन हो सकता है. कई नाम सामने आ रहे हैं. WWE ने भी इसे अभी तक गुप्त रखा है. यहां हम तीन स्टार्स की बात करेंगे जिन्होंने Survivor Series 2025 में द बेस्ट इन द वर्ल्ड के ऊपर रहस्यमयी हमला किया हो सकता है.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस

Crown Jewel 2025 में सैथ रॉलिंस ने कोडी रोड्स को हराया था. इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर और पॉल हेमन ने उनके ऊपर टर्न लिया. बाद में बताया गया कि यह कहानी रॉलिंस की इंजरी की वजह से रची गई थी. साल 2023 के अंत में सीएम पंक ने WWE में एंट्री की थी. इसके बाद से ही उनकी राइवलरी रॉलिंस के साथ रही है. दोनों एक-दूसरे से बहुत नफरत करते हैं. इस वजह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि Survivor Series 2025 में पंक के ऊपर रॉलिंस ने हमला किया हो सकता है. सबसे बड़ी बात है कि हमलावर ने पंक को स्टॉम्प मूव लगाया और इसका प्रयोग हमेशा रॉलिंस ही करते हैं. इस कारण से भी रॉलिंस के होने की संभावना बढ़ रही है.

विज्ञापन

ऑस्टिन थ्योरी

ऑस्टिन थ्योरी इंजरी के कारण पिछले कुछ महीनों से गायब चल रहे हैं. हाल के दिनों में उनकी वापसी की खूब अफवाहें सामने आई हैं. कहा जा रहा है कि वह पॉल हेमन के द विज़न ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं. Survivor Series 2025 में पंक के ऊपर हमला करने वाले शख्स थ्योरी भी हो सकते हैं. फाइटफुल सलेक्ट ने तो अपनी रिपोर्ट ऑस्टिन के नाम की मुहर लगा दी है. ट्रिपल एच के एरा में थ्योरी को प्रयोग खास अंदाज में नहीं किया है. हो सकता है कि अब उन्हें विज़न ग्रुप में शामिल कर बड़ा पुश दिया जाए.

विज्ञापन

ट्रिक विलियम्स

ट्रिक विलियम्स ने अभी तक NXT ब्रांड में बढ़िया काम किया है. वह दो बार NXT चैंपियन और एक बार NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन रह चुके हैं. लंबे समय से विलियम्स के भी मेन रोस्टर में आने की अफवाहें सामने आ रही हैं. हाल ही में उनकी मंगेतर लैश लीजेंड ने भी SmackDown ज्वाइन की. वह वॉरगेम्स मैच का हिस्सा भी रहीं. इस लिहाज से देखा जाए तो विलियम्स की भी मेन रोस्टर में एंट्री कराई जा सकती है. वह द विज़न ग्रुप का हिस्सा बन सकते हैं. Survivor Series 2025 में पंक के ऊपर विलियम्स ने हमला किया हो सकता है. आगामी Raw के एपिसोड में आकर वह इस बात का खुलासा कर पॉल हेमन से हाथ मिला सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ