---विज्ञापन---

WWE angle-right

Brock Lesnar की अब खैर नहीं! गुस्से में Triple H के ऊपर कर दिया हमला, WWE करियर पर मंडराया खतरा?

WWE Raw के मेन इवेंट में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी ने खूब आंतक मचाया. दोनों ने एक-दूसरे पर बहुत अटैक किया. शो ऑफ-एयर होने के बाद लैसनर ने गलती से ट्रिपल एच पर हमला भी कर दिया. अब द बीस्ट को लेकर बड़े कदम उठाए जा सकते हैं.

---विज्ञापन---

Brock Lesnar: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा. शो के मेन इवेंट में खूब बवाल मचा. ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट हुआ. कॉन्ट्रैक्ट तो साइन नहीं हुआ, लेकिन दोनों स्टार्स ने खूब उत्पात मचाया. रिंग में सिक्योरिटी गार्ड्स और ऑफिशियल पर भी हमला हुआ. वहां पर एडम पीयर्स और ट्रिपल एच भी मौजूद थे. दोनों बस मामले को देखते ही रह गए. लैसनर के ऊपर अब संकट के बादल मंडरा गए हैं. उन्होंने ट्रिपल एच के ऊपर भी अटैक कर दिया है. ये काम उनसे गलती में हुआ, लेकिन अब विवाद बढ़ सकता है. आप सभी जानते हैं कि द गेम के पास पूरी पावर है. वो लैसनर के खिलाफ सख्त कदम उठा सकते हैं.

ब्रॉक लैसनर ने किया ट्रिपल एच पर हमला

ओबा फेमी रिंग में नहीं पहुंच पाए क्योंकि उन्हें पहले ही ब्रॉक लैसनर ने बाहर कर दिया. रिंग के बाहर फेमी ने पोस्ट पर लैसनर को पटक दिया. रिंग के अंदर दोनों ने एक-दूसरे पर पंच मारे. सिक्योरिटी ने दोनों को अलग किया. इसके बावजूद कोई रूकने को तैयार नहीं था. यहां तक कि दोनों चेयर भी एक-दूसरे के ऊपर फेंक दी. शो का अंत अफरातफरी में ही कर दिया था. शो ऑफ-एयर होने के बाद भी लैसनर और फेमी ने बवाल मचाया. सोशल मीडिया पर एक फैन ने वीडियो के जरिए बताया कि बाद में क्या हुआ.

---विज्ञापन---

ट्रिपल एच दोनों स्टार्स को लेकर बहुत गुस्से में थे. उन्होंने लैसनर को रिंग से जाने के लिए कहा. लैसनर रिंग के बाहर चले गए. लैसनर ने बाहर से स्टील स्टेप उठाकर फेमी के ऊपर फेंक दिया. इससे एक गार्ड भी घायल हो गया था. लैसनर ने रिंग से चेयर उठाने की कोशिश की, लेकिन वो गलती से ट्रिपल एच को लग गई. द गेम ने खुद चेयर उठाकर रिंग के बाहर फेंक दी. फेमी ने भी स्टील स्टेप उठाकर लैसनर के ऊपर फेंक दी. फेमी ने फिर एक गार्ड को अपना फिनिशिंग मूव लगाया.

ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में Brock Lesnar और Oba Femi को संभालने में नाकाम रहे Triple H, दोनों ने मिलकर उड़ाई धज्जियां

---विज्ञापन---

WWE WrestleMania 42 मैच में जुड़ सकती है शर्त

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी किसी की भी सुनने को तैयार नहीं हैं. दोनों एक-दूसरे के ऊपर अटैक ही करना चाहते हैं. पिछले हफ्ते भी ट्रिपल एच को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा. अब ऐसा लगता है कि WWE WrestleMania 42 में इनके बीच साधारण मैच नहीं होगा. कंपनी द्वारा कोई नई शर्त मुकाबले में जोड़ी जा सकती है. ऐसा हुआ तो फिर रोमांच और बढ़ जाएगा. फैंस का कहना है कि इन दोनों का मैच मेन इवेंट में होना चाहिए. देखना होगा कि WWE का अगला कदम क्या होगा.

ये भी पढ़ें:-WrestleMania 42 से पहले पूर्व WWE चैंपियन हुआ गिरफ्तार, प्रेमिका पर हमला करने के आरोप में लगा झटका

First published on: Apr 07, 2026 01:45 PM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola