WWE Survivor Series 2025 में जीत के बाद Paul Heyman ने की फैन के साथ बदतमीजी, देखें वायरल वीडियो

WWE Survivor Series 2025 में मेंस वॉरगेम्स मैच में पॉल हेमन के ग्रुप द विज़न ने शानदार जीत दर्ज की. इसके बाद एक फैन के लिए हेमन का गलत व्यवहार देखने को मिला.

WWE - 2025-12-01T113001.686

WWE

Paul Heyman: WWE Survivor Series 2025 में मेंस वॉरगेम्स मैच में रोमन रेंस, सीएम पंक, कोडी रोड्स और द उसोज़ का मुकाबला द विज़न ग्रुप (ब्रॉक लैसनर, ब्रॉन्सन रीड, ड्रू मैकइंटायर, लोगन पॉल और ब्रॉन ब्रेकर) से हुआ. मुकाबले में तगड़ा एक्शन दिखा. विज़न ने अंत में जीत दर्ज की. इस टीम की सफलता के पीछे पॉल हेमन का बड़ा रोल रहा. उन्होंने ही मैकइंटायर और लैसनर को टीम में शामिल किया था. हेमन ने जीत के बाद एक गलत हरकत की जो रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा का विषय बन गई. सबसे बड़ी बात है कि उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

WWE हॉल ऑफ फेमर का गलत व्यवहार

पॉल हेमन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मेंस वॉरगेम्स मैच के बाद भीड़ में चल रहे हैं. हेमन के पीछे लोगन पॉल भी थे. एक यंग फैन काफी उत्साह से हेमन के पास आया. बच्चे को प्यार देने के बजाए हेमन ने उसे धक्का देकर रास्ते से हटा दिया. पॉल का यह असभ्य व्यवहार किसी को भी पसंद नहीं आया. इस घटना को लेकर अभी तक WWE और हेमन की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. सोशल मीडिया पर तो फैंस पॉल से गलत हरकत के लिए माफी मांगने के लिए कह रहे हैं.

विज्ञापन

पॉल हेमन की टीम ने हासिल की बड़ी जीत

मेंस वॉरगेम्स मैच की शुरुआत सीएम पंक और ब्रॉन ब्रेकर ने की. इसके बाद अन्य स्टार्स आए. द विज़न ग्रुप से सबसे अंत में ब्रॉक लैसनर ने एंट्री की. उन्होंने आते ही बेबीफेस टीम की सुपलेक्स और एफ-5 से हालत खराब कर दी. बेबीफेस टीम से अंत में रोमन रेंस आए. उन्होंने द बीस्ट को तीन सुपरमैन पंच लगाए. लैसनर ने उन्हें जवाब दिया और अनाउंस टेबल पर एफ-5 लगा दिया. रिंग के अंदर भी खूब घमासान मचा. मुकाबले के अंत में गजब की घटना घटी. ब्लैक हुड पहने हुए एक शख्स ने रिंग में आकर पंक को किक और स्टॉम्प मूव लगा दिया. इसके बाद ब्रेकर ने पंक को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई.

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ