---विज्ञापन---

WWE angle-right

WrestleMania 42 से पहले पूर्व WWE चैंपियन हुआ गिरफ्तार, प्रेमिका पर हमला करने के आरोप में लगा झटका

WWE के एक पूर्व चैंपियन को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है. उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. उनके साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. छह साल पहले भी वो बड़े मामले में फंसे थे. आइए आपको बताते हैं कि इस बार उन्होंने क्या किया है.

---विज्ञापन---

Former WWE Champion: WWE में इस समय रेसलमेनिया 42 की तैयारियां चल रही है. फैंस का उत्साह चरम पर है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पूर्व WWE चैंपियन अल्बर्टो डेल रियो को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं. उनकी 6 अप्रैल को मैक्सिको में गंभीर आरोपों के तहत गिरफ्तारी हुई है. आप सभी जानते हैं कि रिया का विवादों से पुराना नाता रहा है. आए दिन वो नए कारनामों को लेकर चर्चा में रहते हैं. एक बार फिर उन्होंने अपने फैंस का दिल तोड़ा है.

अल्बर्टो डेल रियो पर लगे कड़े आरोप

Milenio.com की रिपोर्ट के अनुसार अल्बर्टो डेल रियो को मैक्सिको के सैन लुइस पोटोसी में अपनी गर्लफ्रेंड पर मौखिक और फिजिकल रूप से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. कहा गया है कि महिला को खूब चोटें आई हैं और उन्होंने ही सहायता के लिए पुलिस को कॉल किया था. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रंगे हाथों रिया को गिरफ्तार किया. रिपोर्ट के मुताबिक, “चेहरे और हाथ में चोट आने के बाद महिला ने पुलिस को सहायता के लिए कॉल किया. जब उस पर हमला हो रहा था तब अधिकारी वहां पर पहुंचे. महिला पर हिंसा के निशान था और इस वजह से अल्बर्टो डेल रियो को गिरफ्तार कर लिया गया”.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE Raw रिजल्ट्स, 6 अप्रैल, 2026: Roman Reigns की घनघोर बेइज्जती, Brock Lesnar ने दुश्मन के साथ काटा गदर

पहले भी लग चुके हैं आरोप

रेसलिंग की दुनिया में अल्बर्टो डेल रिया को बहुत बड़ा नाम है. WWE में भी उन्होंने लंबे समय तक काम किया. पेज के साथ अफेयर के कारण वो काफी चर्चा में रहे. WWE में उन्होंने कई बार चैंपियनशिप भी हासिल की. रियो के ऊपर पहली बार आरोप नहीं लगे हैं. छह साल पहले भी रियो के ऊपर गर्लफ्रेंड के साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगा था. उस समय भी उनकी गिरफ्तारी हुई थी. कुछ महीने बाद उनके ऊपर अपहरण का आरोप भी लगा था. हालांकि, 2021 में उनके ऊपर से सभी आरोप हटा दिए गए थे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में Brock Lesnar और Oba Femi को संभालने में नाकाम रहे Triple H, दोनों ने मिलकर उड़ाई धज्जियां

First published on: Apr 07, 2026 10:19 AM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola