---विज्ञापन---

WPL 2024: RCB और MI के बीच फाइनल की जंग, स्मृति मंधाना ने जीता टॉस; देखें Playing 11

WPL 2024, MI vs RCB Eliminator Playing 11: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर खेला जा रहा है। जो टीम यह मैच जीतने में कामयाब होगी वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ 17 मार्च को फाइनल मुकाबला इसी मैदान पर खेलेगी।

---विज्ञापन---

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore Eliminator: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में RCB की कप्तान ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी खास माना जा रहा है। एक तरफ मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर बैंगलोर को हराकर फाइनल में प्रवेश करना चाहेगी। वहीं स्मृति मंधाना की निगाहें भी मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल खेलने पर होगी। ऐसे में देखना यह होगा कि कौन सी टीम फाइनल में जगह बनाने में कामयाब होती है और किस टीम का डब्ल्यूपीएल 2024 का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।

MI और RCB का आमना-सामना

---विज्ञापन---

डब्ल्यूपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला जो भी टीम जीतने में कामयाब होगी वह फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के साथ खिताबी मुकाबला खेलेगी। वहीं डब्ल्यूपीएल 2024 में अब तक मुंबई और बैंगलोर के बीच दो बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें पहला मैच मुंबई इंडियंस ने जीता था, वहीं दूसरा मैच बैंगलोर ने शानदार तरीके से अपने नाम किया था। 2 मार्च को मुंबई इंडियंस और बैंगलोर के बीच हुए मैच में हरमनप्रीत की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

---विज्ञापन---

जबकि दूसरी बार आरसीबी और एमआई में भिड़त 19 मार्च को दिल्ली के मैदान देखने को मिली थी। इस मैच में आरसीबी की सीनियर ऑलराउंडर एलिस पेरी ने कमाल का प्रदर्शन किया था और पहले गेंदबाजी में 6 विकेट हासिल किए थे। उसके बाद उसी मैच में बल्लेबाजी करते हुए एलिस पेरी ने 40 रन बनाए थे। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

ये भी पढ़ें- IPL 2024: रोहित शर्मा हो सकते हैं CSK के नए कप्तान! एक नहीं दो दिग्गज खिलाड़ियों ने दिया बयान

---विज्ञापन---

RCB को पहले खिताब का इंतजार

आरसीबी के फैंस स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से डब्ल्यूपीएल 2024 के खिताब जीतने की उम्मीद कर रहे होंगे। उसके लिए बैंगलोर के खिलाड़ियों को दमदार प्रदर्शन करना होगा। बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष और सोफी डिवाइन से बेहतरीन पारी की उम्मीद होगी। जबकि गेंदबाजी में एलिस पेरी से एक बार फिर उसी प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद होगी जो उन्होंने 12 मार्च को इसी मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ किया था। जबकि रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन से खास गेंदबाजी की उम्मीद होगी।

हरमनप्रीत से बल्लेबाजी में खास उम्मीद

बैंगलोर के खिलाफ खेले गए ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर खाता तक नहीं खोल पाई थीं। हरमनप्रीत को एलिस पेरी ने पहली ही गेंद पर बोल्ड करके पवेलियन भेज दिया था। अब देखना यह होगा कि एलिमिनेटर में हरमनप्रीत कौर क्या बड़ा कमाल दिखाने में सफल हो पाती है। हरमनप्रीत के अलावा हेले मैथ्यूज, सजीवन सजना और नेट साइवर-ब्रंट के बल्ले से भी आज के मैच में बड़ी पारी की उम्मीद मुंबई इंडियंस के फैंस लगाए बैठे हैं। जबकि गेंदबाजी में तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल और पूजा वस्त्राकर से बड़े विकेट निकाले की उम्मीद मुंबई के फैंस कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IPL 2024: ‘रोहित दिलवाएंगे RCB को ट्रॉफी;’ क्या MI के लिए खेल रहे आखिरी सीजन? दिग्गज ने दिया बयान

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, एस सजना, हुमैरा काजी, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक

---विज्ञापन---

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी मोलिनेक्स, एलिसे पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह

First published on: Mar 15, 2024 07:02 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola