BCCI: बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर कुछ बड़े फैसले लेने के लिए एक मीटिंग बुलाई थी. जहां पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण भी इस अहम मीटिंग का हिस्सा बने. हालांकि सबसे हैरानी की बात ये रही कि इस बैठक में टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ही नहीं पहुंचे. अब सभी क्रिकेट पंडित और फैंस इसके पीछे का कारण भी जानना चाहते हैं.
बीसीसीआई की मीटिंग में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर
मुंबई में 3 सितंबर को बीसीसीआई की मीटिंग हुई. जहां पर चीफ सिलेक्टर के नहीं पहुंचने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि इसके पीछे का कारण अब सामने आ गया है. न्यूज 24 की रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई अब अजीत अगरकर को हटाने के बारे में सोच रही है. बीसीसीआई ने नए चीफ सिलेक्टर की तलाश भी शुरू कर दी है. अब अगर बीसीसीआई उन्हें हटाने वाली हैं, ऐसे में भविष्य का फैसला करने के लिए हो रही मीटिंग में उनका होना समझ से परे होता.
जिसके कारण ही अजीत अगरकर इस मीटिंग में पर्सनल कारण बताकर नहीं पहुंचे. सितंबर 2026 में ही अगरकर का कार्यकाल खत्म हो रहा है. ऐसे में नई रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने फैसला कर लिया है कि वो अगरकर का कार्यकाल नहीं बढ़ाने वाले हैं. ऐसे में जल्द किसी दिग्गज को बोर्ड ये अहम भूमिका सौंप सकती है. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज से टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर भी मिल सकता है. बीसीसीआई अब बड़े फैसले करने से पहले नहीं सोच रहा है.
टीम इंडिया के भविष्य को लेकर हुए फैसले
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मीटिंग के बाद साफ हो गया है कि वीवीएस लक्ष्मण को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नहीं बनाया जा रहा है. वहीं रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर भी फैसला उनके प्रदर्शन के आधार पर ही लिया जाएगा. हालांकि हिटमैन के भविष्य का फैसला तो टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर ही करने वाले हैं. बीसीसीआई ने हालांकि इस मीटिंग में टीम इंडिया के कप्तान और हेड कोच दोनों से ही कड़े सवाल पूछे हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: टूटेगा टी20 में धोनी का महारिकॉर्ड! 10 रन बनाते ही ईशान किशन रचेंगे इतिहास
इसके अलावा आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 को लेकर शुभमन गिल और गौतम गंभीर से बात हुई. वहीं आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2028 और ओलंपिक 2028 को लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर से बात हुई. बोर्ड ने खिलाड़ियों की फिटनेस समस्या के बारे में जानने के लिए वीवीएस लक्ष्मण को भी बुलाया था. वीवीएस अब एशियन गेम्स 2026 में हेड कोच की भी भूमिका निभाने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: क्रुणाल पांड्या और दीपक हुड्डा के बीच 5 साल बाद हुई सुलह, बड़ौदा टीम में कर रहे हैं वापसी