भारतीय टीम से बाहर होने के बाद प्रभसिमरन सिंह ने कर दिया कमाल, लगाए बैक टू बैक दो शतक

Prabhsimran Singh: प्रभसिमरन सिंह ने शेरे ए पंजाब टी-20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया है और बैक टू बैक 2 शतक अपने नाम किए हैं. उन्होंने भारतीय टीम से बाहर होने के बाद बैट से अपना दमखम दिखाया है.

प्रभसिमरन सिंह बल्लेबाजी करते हुए/ Image Source: Screengrab/ Sony

प्रभसिमरन सिंह बल्लेबाजी करते हुए/ Image Source: Screengrab/ Sony

विज्ञापन

Prabhsimran Singh: भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है. भारतीय दल में प्रभसिमरन सिंह को मौका नहीं मिला. हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई पिछली टी-20 सीरीज में वह भारतीय टीम का हिस्सा थे. हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. अब प्रभसिमरन सिंह ने शेरे ए पंजाब टी-20 लीग में बैक टू बैक दो शतकीय पारी खेलकर चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है.

प्रभसिमरन सिंह की शानदार पारी

प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया था, जिसकी वजह से उन्हें भारतीय टीम में चुना गया था. अब उनका बल्ला शेर ए पंजाब टी-20 लीग में बढ़चढ़ कर बोल रहा है. उन्होंने बैक टू बैक दो शतक लगाए हैं. प्रभसिमरन सिंह ने पहला शतक अमृतसर के खिलाफ जड़ा था. इस मैच में उन्होंने 40 गेंदों में ही शतक पूरा किया था. उन्होंने 125 रनों की पारी खेलते हुए 265 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था. उनकी तूफानी शतकीय पारी के दमपर जलांधर ने ये मुकाबला 17 गेंदें शेष रहते ही जीत लिया था.

विज्ञापन

इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने दूसरा शतक भटिंडा रॉयल्स के खिलाफ जड़ा. उन्होंने 110 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 10 चौके शामिल थे. इस मैच में भी उन्होंने 110 रनों की शानदार पारी खेली और चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया. प्रभसिमरन ने अपनी हालिया फॉर्म से आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में भी किया था कमाल

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए प्रभसिमरन सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने लगभग सभी मैच में पंजाब को आक्रामक शुरुआत दिलाई थी. इस सीजन उन्होंने 14 मैच की 13 पारियों में 42.50 की शानदार औसत के साथ 510 रन बनाए थे. उन्होंने 6 अर्धशतक भी अपने नाम किया था. आईपीएल करियर भी उनका दमदार रहा है. उन्होंने अब तक खेले गए 65 मैच की 64 पारियों में 28.80 की औसत के साथ 1815 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 13 अर्धशतक भी जड़े हैं.

भारतीय टीम में मौका मिलने का इंतजार

प्रभसिमरन लगातार घरेलू क्रिकेट में भी पंजाब के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने अब तक 29 फर्स्ट क्लास मैच में 36.34 की औसत के साथ 1599 रन बनाए हैं. इसके अलावा 58 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 44.74 की औसत के साथ 2237 रनों को अपने नाम किए हैं. वहीं, 129 टी-20 मैच में उन्होंने 3665 रन बनाए हैं. उन्हें अब भारतीय टीम से डेब्यू करने का इंतजार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ