IND vs AFG: टूटेगा टी20 में धोनी का महारिकॉर्ड! 10 रन बनाते ही ईशान किशन रचेंगे इतिहास

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज में ईशान किशन के ऊपर सभी की नजरें रहने वाली हैं. वो भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़कर करियर में खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.

ms dhoni

धोनी के रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा (Photo: AI)

IND vs AFG: आगामी 13 सितंबर से भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. दोनों टीमों का ऐलान कर दिया गया है. टीम इंडिया में कुछ खिलाड़ियों की वापसी हुई है. जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन जैसे बड़े प्लेयर्स को मौका दिया गया है. खैर ईशान किशन भी टीम का हिस्सा हैं. लगातार वो अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं. किशन की नजरें अब इस सीरीज में धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने पर होंगी. ईशान टी20 में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज बड़ी उपलब्धि हासिल करने से बस 10 रन दूर हैं.

विज्ञापन

एमएस धोनी का टूटेगा रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों टी20 मैचों में ईशान किशन का प्लेइंग-11 में खेलना पक्का है. वो पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं. उम्मीद के मुताबिक उन्हें विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी निभानी होगी. पहले टी20 में अगर किशन दस रन बनाते हैं तो फिर वो भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने खिलाड़ी बन जाएंगे. मौजूदा समय में टॉप पर भारतीय दिग्गज एमएस धोनी मौजूद हैं. उन्होंने 98 मैचों में 1617 रन जड़े हैं. किशन ने 55 मैचों में ही 1608 रन बना दिए हैं. वो अब धोनी को पछाड़कर अपने करियर में नया रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं.

विज्ञापन

अन्य विकेटकीपर बल्लेबाजों ने भी बनाए हैं रन

बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भारत के लिए टी20 में धोनी और किशन के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी संजू सैमसन हैं. संजू के लिए पिछला एक साल बढ़िया रहा है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में जबरदस्त पारियां खेली थीं. वो अभी तक 66 मैचों में 1432 रन बना चुके हैं. वैसे अगर संजू को टी20 में लगातार मौका मिलता रहा तो वो धोनी से आगे निकल सकते हैं. उनके बाद ऋषभ पंत का नंबर आता है. पंत के नाम 76 मैचों में 1209 रन हैं. टॉप-5 में दिनेश कार्तिक का नाम भी शामिल हैं. उन्होंने 59 मैचों में 686 रन ठोके हैं.

विज्ञापन

टी-20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा.

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy 2026: तिलक वर्मा की टीम साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराया, फाइनल में की धमाकेदार एंट्री

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ