IND vs AFG: संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा, कौन होगा पहले टी-20 में वैभव सूर्यवंशी का जोड़ीदार?

IND vs AFG: टीम इंडिया अब अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने वाली है. जिसकी शुरुआत 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होनी है. इस सीरीज में टीम इंडिया के सामने एक बड़ी परेशानी है. सलामी जोड़ी को लेकर अय्यर को बड़ा फैसला करना होगा.

vaibhav sooryavanshi, sanju samson and abhishek sharma

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मैच को लेकर श्रेयस अय्यर को लेना होगा बड़ा फैसला (Pic Credit- screengrab)

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम अब अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार हो रही है. इस सीरीज में कुछ फैसले एशियन गेम्स 2026 को ध्यान में रखकर लिए जाएंगे. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर को टीम की प्लेइंग 11 से लेकर कुछ बड़े फैसले करने होंगे. जिसमें सलामी बल्लेबाज का चयन भी शामिल है. वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से कौन 2 खिलाड़ी पहले टी-20 मैच में खेलेंगे ये अभी भी सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है?  

विज्ञापन

कौन बनेगा वैभव सूर्यवंशी का जोड़ीदार?

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज खत्म हो जाने के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने प्लेइंग 11 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. ऐसे में फॉर्म में चल रहे इस युवा खिलाड़ी को बाहर बिठाना बहुत ही मुश्किल है. ऐसे में सूर्यवंशी की जगह पक्की है. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा में से किसे प्लेइंग 11 में जगह मिलनी चाहिए? 

विज्ञापन

संजू सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में छोटी लेकिन बहुत ही अहम पारी खेली थी. ऐसे में वो इस रेस में आगे नजर आ रहे हैं. लेकिन उसके बाद सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए बाहर बिठा दिया गया था. दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा ने पिछली 6 पारियों में टीम इंडिया के लिए रन नहीं बनाए हैं. ऐसे में वो भी खुद को साबित करने का प्रयास करने वाले हैं. इन परिस्थितियों में अगर इन दोनों में से किसी को भी बाहर बिठाया गया, तो टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल खड़े होने लगेंगे. 

एशियन गेम्स को ध्यान में रखकर लेना होगा फैसला 

अगर भारतीय क्रिकेट टीम को एशियन गेम्स 2026 को ध्यान में रखकर फैसला करना होगा, तो वो वैभव सूर्यवंशी को आराम दे सकते हैं. वहीं संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा दोनों को ही पहले टी-20 मैच में मौका देना चाहिए. जिससे एशियन गेम्स से पहले दोनों ही खिलाड़ी फॉर्म में आ सके. जिस खिलाड़ी ने इस सीरीज में ज्यादा रन बनाए, उन्हें एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में खेलने का मौका मिले.

विज्ञापन

वहीं जिस अंदाज में वैभव ने बड़े मैचों में खेला है. ऐसे में उनकी जगह एशियन गेम्स 2026 के पहले मुकाबले में पक्की होनी चाहिए. सूर्यवंशी फिलहाल दलीप ट्रॉफी 2026 में भी ईस्ट जोन के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके कारण भी फिलहाल वैभव की जगह ज्यादा पक्की नजर आ रही है. सिर्फ 6 इंटरनेशनल मैचों में ही सूर्यवंशी ने अपनी छाप छोड़ दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ