IPL 2024: रोहित शर्मा हो सकते हैं CSK के नए कप्तान! एक नहीं दो दिग्गज खिलाड़ियों ने दिया बयान

Rohit Sharma Can Join CSK Next Year: रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छीनने जाने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह मुंबई फ्रेंचाइजी को छोड़कर दूसरी टीम की तरफ से खेल सकते हैं अब इसी पर दो दिग्गज खिलाड़ियों ने कहा है कि रोहित शर्मा अगले साल चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभाल सकते हैं।

IPL 2024 Rohit Sharma CSK Captain Next Year Monty Panesar Ambati Rayudu

Rohit Sharma, MS Dhoni

Rohit Sharma Can Join CSK Next Year: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस की कप्तानी वापस लेने के बाद फ्रेंचाइजी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। फैंस मुंबई इंडियंस के इस फैसले पर काफी नाराज दिखाई दिए थे। सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ फैंस ने विरोध जताया था। फैंस के साथ-साथ कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने के फैसले पर नाराजगी जाहिर की थी। अब आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और इंग्लैंड के फिरकी गेंदबाज ने भी आईपीएल में रोहित शर्मा की कप्तानी पर बयान देते हुए कहा था कि रोहित शर्मा अगले साल चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

विज्ञापन

रोहित शर्मा होंगे सीएसके के कप्तान

रोहित शर्मा से कप्तानी छिन लेने के बाद ऐसी खबरें आ रही थी कि वह इस साल दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए कप्तानी कर सकते हैं, लेकिन खुद रोहित शर्मा ने इसपर कोई टिप्पणी नहीं की थी और ना ही उन्होंने मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाने पर कोई बयान दिया था। अब इसपर रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल चुके अंबाकि रायुडू ने बयान देते हुए कहा कि वह रोहित शर्मा को 2025 में सीएसके की तरफ से खेलते हुए देखना चाहते हैं। उनका यह बयान उस समय आया जब रोहित शर्मा से कप्तानी छिन ली गई थी और 2025 में आईपीएल का मेगा ऑक्शन होने वाला है। हालांकि देखना यह होगा कि अंबाकि रायुडू की यह इच्छा रोहित शर्मा पूरी करते हैं या नहीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

इंग्लिश खिलाड़ी ने कही ये बात

अंबाति रायुडू के अलावा इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर मोंटी पनेसर ने न्यूज 24 स्पोर्ट्स से खास बातचीत में आईपीएल में रोहित शर्मा की कप्तानी पर कहा कि मुंबई इंडियंस इस समय फ्यूचर की तरफ देख रही है, जिसके चलते उन्होंने रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई इंडियंस इस साल कप्तानी जितना चाहती है और उन्हें लगता है कि वह हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इस साल खिताब जीत सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि रोहित शर्मा आईपीएल में ज्यादा से ज्यादा 2-3 साल तक खेल सकते हैं और इस साल सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास लें सकते हैं। जिसके बाद रोहित शर्मा अगले सीजन में सीएसके में जाकर उनकी कप्तानी संभाल सकते हैं।

विज्ञापन

रोहित शर्मा की कप्तानी पर लगाए गए थे कयास

मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी पर काफी सारे कयास लगाए जा चुके हैं। खबरें यहां तक आ रही थीं कि रोहित शर्मा इस साल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाल सकते हैं उसके बाद यह खबरें आईं कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस से राजस्थान रॉयल्स में जा सकते हैं हालांकि यह सब बस कयास लगाए जा रहे थे। रोहित शर्मा ने इसपर सामने से आकर अपना बयान नहीं दिया था। अब देखना यह होगा कि क्या अगले साल रोहित शर्मा येलो आर्मी का हिस्सा बनते हैं या फिर किसी दूसरी टीम का रूख करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ