---विज्ञापन---

इंग्लैंड से मिली हार के बाद मोहसिन नकवी ने भारतीय टीम पर कसा तंज, पीसीबी चीफ का बयान वायरल

ENG vs PAK: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का प्रदर्शन खराब रहा है. इसके बाद भी मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान का बचाव करते हुए भारतीय टीम का सहारा लिया है. नकवी का बयान काफी वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मुकाबले खेल जा चुके हैं. दोनों ही मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है. लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे मैच में पाकिस्तानी टीम के बाद पीसीबी ने अपनी टीम से 7 खिलाड़ियों को बाहर निकाल दिया. इसके अलावा हेड कोच और बॉलिंग कोच की भी छुट्टी कर दी गई. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय टीम पर तंज कसा है. उन्होंने पाकिस्तान टीम का बचाव किया है.

मोहसिन नकवी ने क्या कहा?

इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में पाकिस्तान को पारी और 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, दूसरे मैच में पाकिस्तान को 194 रनों से शर्मसार होना पड़ा. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट की काफी आलोचना हुई. बोर्ड ने 7 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया. वहीं, हेड कोच सरफराज अहमद और तेज गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया. इसके बाद पीसीबी और मोहसिन नकवी की खूब आलोचना हुई. पाकिस्तान ने तीसरे टेस्ट मैच के लिए माइक हेसन को कोच नियुक्त किया है, जो पहले से ही पाकिस्तान वनडे और टी-20 टीम के हेड कोच हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान कैंप में बड़ा विवाद, किंग्स चार्ल्स से मिलने से खिलाड़ी ने किया मना!

नकवी ने पाकिस्तान का बचाव करते हुए भारत का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को हाल ही में आयरलैंड से हारना पड़ा. इसके अलावा साउथ अफ्रीका को नामीबिया के सामने मुकाबला गंवाना पड़ा. इसका मतलब ये नहीं कि उनका क्रिकेट खत्म हो चुका है. कोई भी टीम रातों रात चैंपियन नहीं बनती. पाकिस्तान ने आईसीसी रैंकिंग में अच्छा किया है. T20I में पाक 9वें से 6वें नंबर पर पहुंचा है. जबकि वनडे में 8वें से 5वें नंबर पर पहुंचा है.

---विज्ञापन---

नकवी ने जियो न्यूज से बात करते हुए कहा कि उन्हें आलोचनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता है. वह सिर्फ वसीम अकरम जैसे दिग्गजों की बात सुनने के लिए तैयार हैं. इसके अलावा कोई भी पूर्व खिलाड़ी पाकिस्तान की आलोचना करता है तो इससे उन्हें कोई भी फर्क नहीं पड़ता है.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: T20 सीरीज में इन 3 खिलाड़ियों पर मंडरा रहा है खतरा

---विज्ञापन---

तीसरा मैच 9 सितंबर से

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 9 सितंबर से खेला जाना है. पाकिस्तान प्लेइंग 11 में कई बदलाव के साथ उतरेगी, क्योंकि टीम में 7 नए खिलाड़ियों को जगह मिली है. वहीं, इंग्लैंड की टीम आखिरी मैच को जीतकर सीरीज पर क्लीन स्वीप करना चाहेगी, जबकि पाकिस्तान अपनी इज्जत बचाने के लिए उतरेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे मैच में पाकिस्तान का प्रदर्शन कैसा रहता है?

First published on: Sep 03, 2026 07:43 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola