IPL 2024: 'रोहित दिलवाएंगे RCB को ट्रॉफी;' क्या MI के लिए खेल रहे आखिरी सीजन? दिग्गज ने दिया बयान

IPL 2024 Rohit Sharma RCB: आईपीएल 2024 के बाद अगले साल टूर्नामेंट से पहले मेगा ऑक्शन होंगे। इस टूर्नामेंट के अगले सीजन के लिए रोहित शर्मा किस टीम के साथ खेल सकते हैं इस पर चर्चा होने लगी है। हाल ही में अंबाती रायडू ने एक बयान दिया था और अब इसी कड़ी में एक और दिग्गज का बयान सामने आया है।

IPL 2024 Rohit Sharma Can Join RCB CSK After Mumbai Indians Monty Panesar Interview

Rohit Sharma Can Join RCB Next Year?

IPL 2024 Rohit Sharma RCB: आईपीएल 2024 का बिगुल बज चुका है और क्रिकेट का त्यौहार अब से कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। 22 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होगा और यह सीजन काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि इस सीजन के बाद मेगा ऑक्शन होना है और अगले सीजन से पहले कई बड़े खिलाड़ियों की टीम बदल सकती हैं। वहीं आगामी सीजन में कई बड़े बदलाव दिखने वाले हैं। रोहित शर्मा बतौर बल्लेबाज खेलने वाले हैं और 11 साल बाद मुंबई किसी दूसरे कप्तान के साथ उतरेगी। हार्दिक पांड्या को मुंबई का कप्तान बनाए जाने के बाद लगातार काफी चर्चाएं हुईं।

विज्ञापन

खबरें ऐसी भी थीं रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। लेकिन अभी फिलहाल यह साफ है कि भारतीय कप्तान इस साल मुंबई इंडियंस के साथ ही खेलेंगे। मगर अब अगले सीजन को लेकर चर्चा होने लगी हैं। अगले सीजन रोहित किस टीम में जा सकते हैं और किसके लिए कप्तानी कर सकते हैं यह चर्चा जोरों पर है। कुछ दिन पहले अंबाती रायडू ने उनके सीएसके में जाने की संभावना जताते हुए बयान दिया था। वहीं अब इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज मोंटी पनेसर ने भी बयान दिया है।

विज्ञापन

क्या बोले मोंटी पनेसर?

पनेसर का मानना है कि रोहित आरसीबी के लिए ट्रॉफी का सूखा खत्म कर सकते हैं। वहीं ROKO (रोहित और कोहली) की जोड़ी कमाल कर सकती है। मोंटी पनेसर से जब पूछा गया कि क्या रोहित को अगले साल आरसीबी के साथ देख सकते हैं तो उन्होंने न्यूज 24 स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा,’बिल्कुल विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी कमाल कर सकती है। रोहित को बतौर कप्तान पता है कि वह कैसे विराट की बेस्ट क्रिकेट निकाल सकते हैं। आरसीबी के पास सबकुछ है विराट हैं लेकिन टीम के पास आईपीएल टाइटल नहीं है। तो विराट चाहेंगे कि वह टाइटल जीतें।’

विज्ञापन

देखें पूरा इंटरव्यू

साथ ही पनेसर ने रायडू की बात भी दोहराई और साफतौर पर रोहित के सीएसके में जाने की संभावनाओं पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगले साल आईपीएल में मेगा ऑक्शन हैं। मुंबई इंडियंस के लिए यह रोहित का और सीएसके के लिए धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। ऐसे में रोहित सीएसके की कप्तानी करते दिख सकते हैं। गौरतलब है कि लंबे समय बाद ऐसा देखने को मिलेगा की रोहित एक दशक से ज्यादा समय के बाद आईपीएल में सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ