2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा! BCCI का हिटमैन के फ्यूचर को लेकर बड़ा फैसला

वनडे में रोहित शर्मा की जगह को लेकर लगातार अफवाहें और अटकलें सामने आ रही हैं. आज BCCI की मुंबई में मीटिंग आयोजित हुई. मीटिंग के बाद सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित को लेकर बड़ा बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Rohit Sharma

रोहित शर्मा को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने (Photo: X/Rohit Sharma)

Rohit Sharma Future: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम को लेकर अभी से बातें शुरू होने लग गई हैं. रोहित शर्मा का नाम काफी चर्चा में चल रहा है. वनडे टीम में उनकी जगह को लेकर लगातार सवाल उठ रहे है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने तो दावा भी कर दिया है कि वो अगले साल वर्ल्ड कप में नहीं खेलने वाले हैं. खैर अब रोहित को लेकर BCCI ने सस्पेंस खत्म कर दिया है. ऐसा लगता है कि अगले साल वर्ल्ड कप में उनका जलवा देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

मुंबई में हुई BCCI की मीटिंग

BCCI की मुंबई में मीटिंग आयोजित हुई, जिसमें फ्यूचर को लेकर कई चीजों पर चर्चा की गई. वहां पर रोहित शर्मा के वनडे में भविष्य को लेकर भी बातचीत की गई. मीटिंग में वनडे और टेस्ट के कप्तान शुभमन गिल भी मौजूद थे. टी20 के कप्तान श्रेयस अय्यर भी शामिल हुए. इन दोनों के अलावा टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने भी शिरकत की. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर मीटिंग में कुछ कारणों से शामिल नहीं हो पाए.

विज्ञापन

रोहित शर्मा को लेकर बयान

मीटिंग के बाद BCCI के सचिव देवजीत सैकिया से रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर सवाल पूछा गया. सैकिया ने साफ कर दिया कि रोहित बढ़िया खेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. सैकिया ने कहा, “रोहित शर्मा मुकाबलों में अच्छा खेल रहे हैं. आप लोगों को और क्या चाहिए? पिछले मुकाबले में उन्होंने शतक बनाया था. तो फिर अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? मैं अटकलें लगाने वाले लोगों को बिल्कुल भी मौका नहीं देना चाहता हूं.” देवजीत सैकिया ने अपने बयान में रोहित को लेकर खुलकर कोई बात नहीं की. उन्होंने बातों ही बातों में संकेत दे दिए हैं कि रोहित अगले साल का वर्ल्ड कप खेलने वाले हैं.

विज्ञापन

वनडे में रोहित शर्मा का करियर

रोहित शर्मा का वनडे करियर शानदार रहा है. उन्होंने अभी तक 288 मैचों में 48.95 की औसत से 11895 रन बनाए हैं. रोहित के नाम 34 शतक और 62 अर्धशतक हैं. सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने तीन दोहरे शतक लगाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 264 रनों का रहा है. रोहित ने 2015, 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में 28 मुकाबले खेले हैं. रोहित के नाम 60.57 की औसत से 1575 रन दर्ज हैं. उन्होंने 7 शतक लगाकर खूब बवाल मचाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ