---विज्ञापन---

खेल

टी-20 वर्ल्ड कप की कैसे हुई थी शुरुआत? इंग्लैंड से जुड़ा है खास कनेक्शन

T20 World Cup History: टी-20 वर्ल्ड कप का पहला एडिशन साल 2007 में खेला गया था. कुल 12 टीमों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. क्या आप जानते हैं टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत कब और कैसे हुई थी. इसका तार इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से जुड़ा है. आइए एक नजर डालते हैं.

Author Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 3, 2026 16:54
टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत कैसे हुई थी?
टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत कैसे हुई थी?

T20 World Cup History: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है. अब तक वर्ल्ड कप में 10 एडिशन खेले जा चुके हैं. साल 2026 में 11वां एडिशन खेला जाने वाला है. कुल 20 टीमें टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगी, जिन्हें 4 ग्रुप में विभाजित किया गया है. क्या आप जानते हैं टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत कब और कैसे हुई थी. आइए मेगा इवेंट के इतिहास पर एक नजर डालते हैं.

विचार का जन्म कैसे हुआ?

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के मार्केटिंग मैनेजर स्टुअर्ट रॉबर्टसन ने टी-20 फॉर्मेट की कल्पना की थी. उनका उद्देश्य एक ऐसा फॉर्मेट तैयार करना था जिसे कम समय में खत्म किया जा सके और जो नई पीढ़ी और महिलाओं को प्रेरित कर सके. 2003 में इंग्लैंड में पहली बार घरेलू टी-20 टूर्नामेंट (Twenty20 Cup) खेला गया, जो काफी सफल रहा और इसे खासा पसंद किया गया. इसके बाद दुनिया का पहला पुरुष टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच 17 फरवरी 2005 को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेला गया था. इसके बाद आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत करने का सोचा था.

---विज्ञापन---

टी-20 वर्ल्ड कप का पहला एडिशन साल 2007 में खेला गया था. साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी और भारत ने एमएस धोनी की अगुवाई में खिताब पर कब्जा जमाया था. कुल 12 टीमों ने पहले संस्करण में भाग लिया था.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup में होगा IND vs PAK मैच! पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने बताई पर्दे के पीछे की कहानी

---विज्ञापन---

भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराया था

भारत ने पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल मुकाबले में हराकर खिताब जीता था. भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गौतम गंभीर की शतकीय पारी के दमपर 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 157/5 रन बनाए थे. भारत ने फाइनल 5 रनों से जीता था.

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमें

वर्षमेजबान देशविजेताउप-विजेताजीत का अंतर
2007दक्षिण अफ्रीकाभारतपाकिस्तान5 रन
2009इंग्लैंडपाकिस्तानश्रीलंका8 विकेट
2010वेस्टइंडीजइंग्लैंडऑस्ट्रेलिया7 विकेट
2012श्रीलंकावेस्टइंडीजश्रीलंका36 रन
2014बांग्लादेशश्रीलंकाभारत6 विकेट
2016भारतवेस्टइंडीजइंग्लैंड4 विकेट
2021UAE और ओमानऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंड8 विकेट
2022ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडपाकिस्तान5 विकेट
2024USA और वेस्टइंडीजभारतदक्षिण अफ्रीका7 रन

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के उस्मान तारिक कर रहे ‘भट्टा’ गेंदबाजी? T20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय अंपायर के जवाब ने मचाई खलबली!

First published on: Feb 03, 2026 04:54 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.