IPL 2026 की शुरुआत से पहले RCB का बड़ा फैसला, चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ में मरे लोगों को मिलेगा ट्रिब्यूट

आईपीएल का पहला खिताब जीतने के बाद आरसीबी के जश्न में भगदड़ मच गई थी. इस हादसे में 11 मासूम लोगों ने अपनी जान गंवाई थी. अब इस मामले में आरसीबी और KSCA ने बड़ा फैसला किया है. हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए फ्रेंचाइजी की तरफ से ट्रिब्यूट देने की तैयारी की गई है.

jacket - 2026-03-24T121851.269

RCB Stampede Case: रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी की टीम ने साल 2025 में 17 साल के सूखे को खत्म करते हुए पहला खिताब अपने नाम किया था. इस बड़ी जीत के बाद जश्न मना, उसमें मची भगदड़ ने हर किसी को मौन कर दिया. इस दर्दनाक हादसे में 11 मासूम लोगों ने अपनी जान गंवाई थी. अब इस मामले को लेकर आरसीबी की तरफ से बड़ा कदम उठाया गया है. आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही आरसीबी और (KSCA) कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने मिलकर इन लोगों को ट्रिब्यूट देने का फैसला किया है. 

विज्ञापन

चिन्नास्वामी स्टेडियम में बनेगा स्मारक

आरसीबी की टीम इस बार अपने अभियान की शुरुआत चिन्नास्वामी स्टेडियम से करने जा रही है. टीम का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 28 मार्च को होगा. इस मैच से पहले आरसीबी और कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से पीड़ितों को सम्मान देने का प्लान बनाया गया है. स्टेडियम के अंदर की एंट्रेंस की तरफ एक स्मारक तैयार किया गया है जिसका मैच से पहले अनावरण किया जाएगा. इसी के साथ स्टेडियम में 11 सीटों को परमानेंट आधार पर उन लोगों के लिए खाली रखा जाएगा. इन सीटों के टिकट किसी भी मैच में नहीं बेचे जाएंगे. 

विज्ञापन

मैच से पहले आरसीबी देगी ट्रिब्यूट

टाइम्स ऑफ इंड़िया के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार 28 मार्च को सनराइजर्स के खिलाफ मैच से पहले आरसीबी की टीम एक ट्रिब्यूट भी देगी. इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले 11 लोगों के नाम स्टेडियम की स्क्रीन पर चलाए जाएंगे और मौन रखा जाएगा. सनराइजर्स की टीम भी इस चीज में आरसीबी का साथ देगी. 

कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के प्लान को कंफर्म करते हुए प्रेसिडेंट वेंकटेश प्रसाद ने टाइम्स से बात करते हुए कहा, “इस हादसे के बारे में सोच के काफी दुख होता है. हम इसको लेकर काफी समय से एक स्मारक के बारे में सोच रहे थे और हमने ये फैसला किया कि ऐसा करना कितना जरूरी है.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ