Mohsin Naqvi and Gary Kirsten

पाकिस्तान क्रिकेट में ‘टॉक्सिक माहौल’ के आरोपों पर मोहसिन नकवी ने दिया जवाब, गैरी कर्स्टन को लेकर कही ये बात

Mohsin Naqvi: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने गैरी कर्स्टन के आरोपों का जवाब दिया है. कर्स्टन ने हाल ही में PCB पर आरोप लगाते हुए कहा था कि टीम में लगातार दखलअंदाजी और टॉक्सिक माहौल की वजह से उन्होंने सिर्फ 6 महीने के अंदर कोच पद से इस्तीफा दे दिया था.

Mohsin Naqvi on Gary Kirsten Allegations: टीम इंडिया को 2011 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले कोच गैरी कर्स्टन ने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की पोल खोली थी. कर्स्टन 2024 में पाकिस्तान की वाइट-बॉल टीम के कोच बने थे, लेकिन सिर्फ 6 महीने के अंदर ही उन्होंने अचानक इस्तीफा दे दिया था. कर्स्टन ने कहा था कि टीम में लगातार दखलअंदाजी और टॉक्सिक माहौल की वजह से उन्हें ये कदम उठाना पड़ा. अब इस पर पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने जवाब दिया है.

विज्ञापन

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में PSL 2026 को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में नकवी ने पूर्व कोच गैरी कर्स्टन के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी. नकवी ने कहा कि उनकी गैरी से ज्यादा बातचीत नहीं होती थी, इसलिए जो लोग उस वक्त कर्स्टन के साथ काम कर रहे थे, वही इन आरोपों पर सही तरीके से जवाब दे सकते हैं. उन्होंने कहा, “गैरी कर्स्टन के साथ मेरी ज्यादा बातचीत या मुलाकात नहीं होती नहीं होती थी, इसलिए बेहतर होगा कि जो लोग उनके साथ चीजों का समन्वय कर रहे थे और नियमित रूप से उनके संपर्क में थे, वे उनके आरोपों का विस्तार से जवाब दें.” अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ