27 साल के रेसलर ने WWE में निकाली Brock Lesnar की हेकड़ी!, एक झटके में रिंग से बाहर फेंककर उड़ाए होश

WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर ने एंट्री की. उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए थे. पॉल हेमन भी उनके साथ थे. हालांकि, ओबा फेमी ने इस बार भी उनकी हालत खराब कर दी. आइए आपको बताते हैं कि इनके सैगमेंट में क्या हुआ.

WWE

ब्रॉक लैसनर की हालत हुई खराब

Brock Lesnar: WWE में आजकल ब्रॉक लैसनर के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं. 27 साल के युवा रेसलर ओबा फेमी के सामने वो बिल्कुल भी टिक नहीं पा रहे हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में भी फेमी ने द बीस्ट की हेकड़ी निकाल दी. लैसनर ने एफ-5 लगाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे. कहीं ना कहीं बड़ा झटका लैसनर को इस बार भी लगा है. लैसनर की बुरी हालत देखकर पॉल हेमन ने भी अपना सिर पकड़ लिया था.

विज्ञापन

WWE की शुरुआत में हुआ बड़ा सैगमेंट

पिछले हफ्ते WWE Raw के एपिसोड में ओबा फेमी ने ब्रॉक लैसनर को उठाकर रिंग में पटक दिया था. उस पल को देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई थी. आप सभी जानते हैं कि लैसनर हमेशा अपने विरोधियों पर दबदबे के लिए जाने जाते हैं. Raw के इस हफ्ते के एपिसोड की शुरूआत पॉल हेमन और लैसनर ने की. हेमन ने द बीस्ट की तारीफ की. हेमन ने कहा कि पिछले हफ्ते सैथ रॉलिंस ने लैसनर को ध्यान भटकाया था. हेमन ने कहा कि रेसलमेनिया 42 में फेमी की हालत लैसनर खराब करने वाले हैं. फेमी ने इसके बाद एंट्री की. लैसनर ने उन्हें किक मारकर एफ-5 लगाने के लिए कंधे पर उठाया. फेमी ने पलटवार किया और क्लोथलाइन लगाकर रिंग के बाहर फेंक दिया. फेमी की ताकत देखकर लैसनर भी हैरान रह गए थे.

विज्ञापन

क्या WWE WrestleMania 42 में होगी ब्रॉक लैसनर की हार?

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी की जबरदस्त टक्कर होने वाली है. फैंस इनके मैच के लिए काफी उत्साहित हैं. फेमी को इस बार बड़ा पुश कंपनी द्वारा दिया गया है. उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देखा जा रहा है. अब सवाल ये खड़ा होता है कि मेगा इवेंट में जीत किसकी होगी. फेमी का अभी तक दबदबा देखने को मिला है. उनकी जीत की संभावनाएं बहुत ज्यादा लग रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ