IPL 2026 से पहले आरसीबी को लगा एक और झटका, 28 साल का स्टार तेज गेंदबाज टूर्नामेंट से हुआ बाहर

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले आरसीबी की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के 28 साल के स्टार तेज गेंदबाज ने पर्सनल कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है. अभी तक ये खिलाड़ी टीम की प्रैक्टिस में नहीं जुड़ा था तो सवाल खड़े हो रहे थे.

jacket - 2026-03-24T130550.331

IPL 2026: 28 मार्च से आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले आरसीबी को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम का 28 वर्षीय स्टार तेज गेंदबाज पर्सनल कारणों के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. क्रिकबज के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार आरसीबी की तरफ से इसकी पुष्टि भी कर दी गई है. कौन है ये स्टार तेज गेंदबाज आइए आपको भी बताते हैं.

विज्ञापन

यश दयाल आईपीएल 2026 में नहीं खेलेंगे

आरसीबी के लिए इस सीजन खिलाड़ियों की उपलब्धता एक बड़ा सवाल बनी हुई है. चोट के चलते जोश हेजलवुड पहले ही टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों से बाहर है तो वहीं यश दयाल ने भी इस सीजन से बाहर रहने का फैसला किया है. क्रिकबज के खबर के अनुसार दयाल ने इस सीजन आरसीबी के स्क्वॉड के साथ नहीं जुड़ने का फैसला किया है. इसके लिए उन्होंने पर्सनल कारणों का हवाला दिया है. इस खबर को आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की तरफ से कंफर्म किया गया है. उन्होंने ये भी कहा है कि इसके बाद भी वो कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा रहेंगे. फ्रेंचाइजी की तरफ से उनको साल 2024 के ऑक्शन में 5 करोड़ में खरीदा गया था. 

विज्ञापन

श्वेता पुंडीर से हुई है शादी

यश दयाल हाल ही में शादी के बंधन में भी बंधे हैं. उन्होंने दिल्ली की कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी की है. उनकी तरफ से शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इससे पहले उनके ऊपर यौन शोषण के आरोप भी लगे थे, जिसके बाद से वो लगातार चर्चाओं में बने हुए थे. 

उनका आईपीएल का करियर भी काफी चर्चाओं में रहा है. आईपीएल में वो अब तक 2 टीमों के लिए खेल चुके हैं. अब तक टूर्नामेंट में उन्होंने खेले 43 मैचों में 41 विकेट हासिल किए हैं. पिछले सीजन में उन्होंने 15 मैचों में गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट चटकाए थे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ