IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद में हुई 35 साल के इंग्लिश तेज गेंदबाज की एंट्री, टीम में लेंगे जैक एडवर्ड्स की जगह

IPL 2026 की शुरुआत से पहले सनराइजर्स की टीम एक इंग्लिश गेंदबाज की एंट्री हुई है. टीम ने जैक एडवर्ड्स की जगह इस तेज गेंदबाज को टीम में शामिल किया है. एडवर्ड्स चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं ऐसे में अब इंग्लिश गेंदबाज को आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. पढ़िए पूरी खबर

jacket - 2026-03-24T140903.786

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में एक 35 साल के इंग्लिश गेंदबाज की एंट्री हुई है. फ्रेंचाइजी की तरफ से सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी साझा की गई है. चोटिल होने के चलते जैक एडवर्ड्स इस पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में मैनेजमेंट ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर डेविड पायने को टीम से जोड़ा है. सनराइजर्स की टीम 28 मार्च को आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में खेलने के लिए उतरेगी. पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कमान ईशान किशन के हाथों में होगी. 

विज्ञापन

आईपीएल में मिलेगा डेब्यू करने का मौका

डेविड पायने के लिए आईपीएल का ये पहला सीजन होगा. इससे पहले वो टूर्नामेंट में किसी भी टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं. सनराइजर्स की तरफ से उनको डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. 35 साल के हो चुके पायने ने अब तक अपने करियर में 233 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनका औसत 21.16 का रहा तो वहीं इकॉनमी 8.03 का रहा. साथ ही उन्होंने 304 विकेट भी अपने नाम किए हैं. साल 2022 में उन्होंने इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था लेकिन केवल 1 मैच ही खेल पाए थे, जिसमें उनको एक सफलता हाथ लगी थी. 

विज्ञापन

ओपनिंग मैच खेलने उतरेगी सनराइजर्स

सनराइजर्स की टीम इस साल आईपीएल का पहला ही मैच खेलने के लिए उतरेगी. टीम का सामना पिछले साल की चैंपियन आरसीबी से होने वाला है. टीम के लिए कप्तान पैट कमिंस शुरुआत के कुछ मैचों में खेल नहीं पाएंगे क्योंकि वो चोट से उभर रहे हैं. ऐसे में उनकी जगह युवा भारतीय ईशान किशन टीम की कमान संभालेंगे तो वहीं अभिषेक शर्मा उपकप्तानी करते हुए दिखेंगे. पैट कमिंस की कप्तानी में साल 2024 में फाइनल तक सफर तय कर चुकी है और इस बार भी टीम उसी तरह के प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ