पाकिस्तान के उस्मान तारिक कर रहे 'भट्टा' गेंदबाजी? T20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय अंपायर के जवाब ने मचाई खलबली!

Usman Tariq Action: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक विवादों में आए हैं. उनके गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठ रहा है. कई फैंस उन्हें ‘भट्टा’ गेंदबाज बोलने लग गए थे. अब ICC टॉप लेवल के पूर्व भारतीय अंपायर अनिल चौधरी ने बताया कि उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन लीगल है, या नहीं.

Usman Tariq Action

उस्मान के एक्शन पर भारतीय अंपायर का जवाब

Usman Tariq Action: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान के गेंदबाज उस्मान तारिक काफी चर्चा का विषय बने हैं. इस स्पिन गेंदबाज का एक्शन एकदम अलग है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान उन्होंने कैमरून ग्रीन को आउट कर दिया था. इसके बाद ग्रीन ने उनके एक्शन पर सवाल उठाए और चकिंग का इशारा किया. अब पूर्व ICC अंपायर अनिल चौधरी ने तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर बात की और बताया कि कई लोगों ने उनसे इस विषय में सवाल किया था.

विज्ञापन

क्या लीगल है उस्मान तारिक का एक्शन?

उस्मान तारिक पर भट्टा गेंदबाजी के आरोप लग रहे थे. इसी बीच पूर्व भारतीय अंपायर अनिल चौधरी ने वीडियो डालते हुए उस्मान के एक्शन को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया. उनका मानना है कि ये एकदम लीगल है. उन्होंने कहा, ‘मुझे उस्मान तारीफ के गेंदबाजी एक्शन की वीडियो मिली है. अगर आप उनके एक्शन को देखते हैं, तो वो थोड़ा साइड से डालते हैं.’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘यह एकदम अलग है. वो रुककर गेंदबाजी करते हैं. हालांकि, वो गेंद को उसी तरह से फेंकते हैं और उनका हाथ बेंड नहीं होता है. यह नियमों के अनुसार सीधा रहता है. उनका एक्शन एकदम ठीक है. वो रुकते हुए गेंद फेंकते हैं लेकिन वो हर बार ऐसा ही करते हैं. मेरी राय में तो उनका एक्शन सही है और वो सही तरीके से गेंद फेंकते हैं.’

विज्ञापन

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने भी किया तारिक का सपोर्ट

उस्मान ख्वाजा के एक्शन पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरून ग्रीन ने सवाल उठाए थे. हालांकि, अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपने देश के कैमरून का सपोर्ट करने के बजाय पाक गेंदबाज की तरफदारी की है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी डालते हुए लिखा, ‘क्रिकेट में किसी को चकर (भट्टा गेंदबाज) बोलने से ज्यादा खराब कुछ नहीं हो सकता है. एक खिलाड़ी अपना सबसे बेस्ट देने की कोशिश कर रहा है और उन्हें दो बार क्लियर कर दिया गया है. सभी को अलग तरह से सोचना और समझना चाहिए. सीधा फैसले पर नहीं आना चाहिए.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ