West Indies vs South Africa 2nd Test: किसी भी नए खिलाड़ी के लिए इससे बड़ी बात क्या होगी कि वह अपने होम ग्राउंड पर पहली बार खेले और शानदार प्रदर्शन से विरोधी टीम के छक्के छुड़ा दे। हम बात कर रहे हैं वेस्ट इंडीज के युवा तेज गेंदबाज शमर जोसेफ की। विंडीज के 24 साल के इस गेंदबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन अपनी तूफानी गेंदबाजी का ऐसा कहर बरपाया कि मेहमान टीम की ‘रूह कांप’ गई। गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में शमर जोसेफ की शानदार गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका की टीम घुटनों पर आ गई। गुयाना का स्टेडियम शमर का होम ग्राउंड है और वह यहां पहली बार टेस्ट खेल रहे हैं।
शमर की घातक गेंदबाजी
शमर ने 12.1 ओवर में 5 विकेट चटका डाले। गेंदबाज ने 11वें ओवर में साउथ अफ्रीका के ओपनर एडेन मार्करम को 14 रन पर बोल्ड कर सनसनी मचाई। इसके बाद दूसरी गेंद पर कप्तान टेम्बा बावुमा का विकेट चटकाकर उन्हें डक पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद उन्होंने 29वें ओवर में डेविड बेडिंघम को 28, 30वें ओवर में वियान मूल्डर को डक और विकेटकीपर काइल वेरेने को 21 रन पर आउट कर साउथ अफ्रीका को घुटनों पर ला दिया। खास बात यह है कि शमर अपना छठा ही टेस्ट खेल रहे हैं। जिसमें उन्होंने तीसरी बार 5 विकेट चटका डाले हैं। अब वे बेहद घातक नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy: फ्री में कहां देख सकेंगे दलीप ट्रॉफी के मैच? यहां जानें पूरी डिटेल
सील्स ने भी किया कमाल
शमर के साथ ही जायडन सील्स ने भी इस मुकाबले में अब तक घातक गेंदबाजी की है। सील्स ने अपने पहले 10 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट चटका दिए हैं। इसके साथ ही जेसन होल्डर ने एक विकेट निकाला है। साउथ अफ्रीका की पतली हालत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसके 9 विकेट 97 रन पर गिर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: सेक्स स्कैंडल में फंस चुके हैं ये 5 दिग्गज क्रिकेटर, एक ने तो लाइव टीवी पर ही कर दी ये शर्मनाक हरकत
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines